फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटिंग द रिट्रीट: बीएसएफ जवानों का जोश देखकर भारत माता की जय के लगे नारे, पाकिस्तानी रैंजर्स भी रह गए हैरान

Mon, 15 Nov 2021 06:15 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
सुचेतगढ़ बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बीएसएएफ के जवान। - फोटो : संजय कुमार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा सटे सुचेतगढ़ बॉर्डर पर रविवार को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी करवाई गई। इसमें बीएसएफ जवानों का जोश और उत्साह देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जैसे ही ऑक्ट्राय पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सेरेमनी का आगाज किया वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और पड़ोसी देश को भी देशभक्ति का अहसास कराया। 
विज्ञापन

2 of 6
सुचेतगढ़ बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बीएसएएफ के जवान। - फोटो : संजय कुमार
कई लोग अपने बच्चों को कंधे पर उठाकर सेरेमनी दिखा रहे थे। वहीं, पाकिस्तान क्षेत्र में पहुंचे पाक नागरिकों में भी रिट्रीट को लेकर कौतूहल रहा। 
विज्ञापन

3 of 6
सुचेतगढ़ बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बीएसएएफ के जवान। - फोटो : संजय कुमार
गुड़गांव से पहुंचे आशीष का कहना है कि वह माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू आए थे। होटल में रुके होने पर पता चला की आरएस पुरा में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी हो रही है तो वह वहां पहुंच गए। 

4 of 6
सुचेतगढ़ बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान लोग। - फोटो : संजय कुमार
जम्मू से पहुंची मोनिका वर्मा ने कहा कि यहां भी वाघा बॉर्डर की तर्ज पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी होनी चाहिए थी, लेकिन पाकिस्तान के अड़ियल रवैये के कारण ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन भारत सरकार की ओर से इसकी शुरुआत की गई, जो सराहनीय कदम है। 
विज्ञापन

5 of 6
सुचेतगढ़ बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान लोग। - फोटो : संजय कुमार
आरएस पुरा के सीमावर्ती गांव सीर के नरेश कुमार ने बताया किवह परिवार के साथ सेरेमनी देखने पहुंचे हैं, लेकिन यहां पर बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था नहीं होने पर छोटे बच्चों के साथ खडे़ होकर सेरेमनी देखनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुचेतगढ़ बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बीएसएएफ के जवान। - फोटो : संजय कुमार
उन्होंने मांग उठाई कि बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए आने वाले लोगों के लिए यहां बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें