हाई सिक्योरिटी जोन में श्रीनगर एयरपोर्ट से 200 मीटर दूर गोगोलैंड इलाके में स्थित बीएसएफ कैंप पर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के फिदायीनों ने मंगलवार तड़के हमला कर दिया।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : BASIT ZARGAR
इसमें बीएसएफ के एक एएसआई शहीद हो गए, जबकि तीनों हमलावर फिदायीन ढेर कर दिए गए। बीएसएफ के तीन अन्य जवान घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : BASIT ZARGAR
हमले के तुरंत बीएसएफ की क्यूआरटी ने मोर्चा संभाला जिसके बाद बडगाम पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 53 आरआर ने उनके साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।
4 of 7
- फोटो : BASIT ZARGAR
आईजी मुनीर अहमद खान ने बताया कि तड़के करीब 4 बजे हथियारों से लैस तीन आतंकी कैंप के भीतर घुस गए, लेकिन सतर्कता से इसका जवाब दिया गया और एक आतंकी को शुरू में ही ढेर कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : BASIT ZARGAR
फिलहाल कैंप में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है ताकि आतंकियों ने बारूद बिछा रखा हो तो उसका पता चल सके। हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : BASIT ZARGAR
डीजीपी डा. एसपी वैद ने बताया कि पहले से ही इस बात के इनपुट थे कि जैश ए मोहम्मद का आत्मघाती दस्ता शहर में घुस चुका है जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।