फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना दिवस: ऐसे मुश्किल हालात में काम करती सेना, ये तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास

Mon, 15 Jan 2018 05:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : DEMO PIC
देश की सरहद की हिफाजत करने वाले जांबाज जवान इतनी कठिन परीस्थितियों में अपनी ड्यूटी करते हैं जिनमें किसी आम इंसान का रह पाना बेहद की मुश्किल है। हर वक्त दुश्मन से जान के खतरे के साथ ही मौसम का खतरा भी जवानों के लिए कई मुश्किल हालात पैदा करता है। इन सब के बावजूद सेना और सशस्त्र बलों के जवान लगातार बिना किसी फिक्र के देश की हिफाजत करते हैं। सेना दिवस के मौके पर जाने किन हालातों में सरहद पर ड्यूटी करते हैं देश के जवान:
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय सेना का जवान - फोटो : BASIT ZARGAR
देश के जवान एलओसी और आईबी पर देश की सरहदों की हिफाजत करते हैं। ऐसे में जहां आईबी की सुरक्षा का जिम्मा बीएसएफ के पास है वहीं एलओसी की सुरक्षा में सेना और बीएसएफ दोनों काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Indian army - फोटो : File Photo
कश्मीर से लगने वाली कुल 165 किमी की सीमा पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के क्षेत्र और नियंत्रण रेखा के इलाके हैं। इन सभी पर देश की रक्षा करने वाले जवान लगातार बेहद कठिन हालातों में देश की निगरानी करते हैं। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात और पंजाब से भी भारत पाक से सटी सीमाओं के इलाकों में जवान देश की रक्षा करते हैं।

4 of 6
- फोटो : DEMO Pics
देश की हिफाजत करने वाले ये जवानों पर न सिर्फ दुश्मन से जान का खतरा बना रहता है बल्कि मौसम के दुश्वार हालात और जंगली जानवरों का भी खतरा लगातार बना रहता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
इसके साथ ही भारत में दुनिया का सबसे खतरनाक और ऊंचा रणक्षेत्र सियाचिन है जहां देश की रक्षा करने वाले फौजी लगातार देश की निगरानी के लिए बेहद कठिन हालातों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Amar Ujala
सियाचिन के साथ ही नियंत्रण रेखा और सीमा पर हमेशा दुश्मन की फायरिंग और गोलाबारी का खतरा बना रहता है। कई बार पाकिस्तान की ओर से हुए सीजफायर उल्लंघनों का जवाब देने की कार्रवाई में फौजियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है लेकिन इस मुश्किल हालत में भी भारतीय जांबाजों ने देश की आबरू के लिए हमेशा पूरी प्रतिबद्धता से काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें