फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से सात की मौत, 40 लोगों की खोज में लगी हैं टीमें

Wed, 28 Jul 2021 11:18 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
किश्तवाड़ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुबह 4.30 बजे बादल फटने के बाद बाढ़ आ गई। जिसमें हुंजर गांव के छह घर और एक राशन स्टोर बह गए। इसमें करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अभी तक सात लोगों के शव निकाल लिए गए हैं और 17 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। जिला उपायुक्त किश्तवाड़ अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सात शव निकाले जा चुके हैं। सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। किश्तवाड़ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर है, जबकि जम्मू, उधमपुर और श्रीनगर से टीमों को घटनास्थल तक एयरलिफ्ट करने के लिए मौसम बाधा बना हुआ है। जिला उपायुक्त के अनुसार हुंजर के अलावा लंबार्ड क्षेत्र में दो और बादल फटे हैं। होमगार्ड, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ के पुलिस महानिदेशक वीके सिंह ने कहा कि 60 परिवारों को घर खाली करवाकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। रेस्क्यू टीमें मौके पर हैं, जबकि कई अन्य टीमों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन स्थल तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ने की उम्मीद है, जो नदियों, नालों, जल निकायों और स्लाइड-प्रवण क्षेत्रों के पास रहने वाले निवासियों के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 10
किश्तवाड़ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
इस समय, जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर बादल छाए हुए हैं और पुंछ, राजौरी, रियासी और आसपास के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो रही है।
विज्ञापन

3 of 10
किश्तवाड़ में बादल फटने से बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
व्यापक रूप से रुक-रुक कर बारिश 30 तारीख तक जारी रहने की संभावना है।

4 of 10
किश्तवाड़ में बादल फटने से बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सभी नदियों में जल स्तर बढ़ गया है। पहाड़ी और भूस्खलन, मडस्लाइड प्रवण क्षेत्रों पर उद्यम न करने के लिए लोगों से अपील की गई है।
विज्ञापन

5 of 10
किश्तवाड़ में बादल फटने से बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ जिले में भारी बारिश से ज्यादातर नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ गया है और बादल फटने से भी जल निकायों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

6 of 10
किश्तवाड़ में बादल फटने से बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी इलाका होने की वजह से भूस्खलन होने का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए जिला पुलिस किश्तवाड़ की तरफ हेल्प डेस्क भी लगाया गया है और लोगों को घर रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

7 of 10
किश्तवाड़ में बादल फटने से बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
साथ ही लोगों के लिए कई हैल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबर पर फोन कर लोग किसी भी मुश्किल में मदद मांग सकते हैं।

8 of 10
किश्तवाड़ में बादल फटने से बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी किश्तवाड़- 9419119202
एडिश्नल एसपी किश्तवाड़- 9469181254
डिप्टी एसपी हेडक्वार्टस- 9622640198
एसडीपीओ अथोली- 98558512348
एसएचओ किश्तवाड़- 9149695883
एसएचओ चत्रू- 9419214272
पीसीआर किश्तवाड़- 9906154100
ईआरएसएस - 112

9 of 10
किश्तवाड़ में बादल फटने से बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने किश्तवाड़ में बादल फटने के संबंध में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और डीजीपी से बात की है। एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच रही है।
विज्ञापन

10 of 10
किश्तवाड़ में बादल फटने से बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन की तरफ से बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाना है।

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: बरासत में टीकाकरण बना चुनौती, अपनी जान जोखिम में डालकर वैक्सीनेशन कर रहे स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें