फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें नवरात्र में कितना भव्य सजा है माता वैष्णों देवी का दरबार

Wed, 20 Sep 2017 07:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्र में माता के शृंगार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नवरात्र के साथ पूरा माहौल महामाई के रंग में रंगा हुआ है। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में चरण पादुका से भवन तक फूलों का गलियारा सज गया है। देखें माता के दरबार की बेहद खूबसूरत तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 5
इस बार माता के शृंगार के लिए आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, हालैंड, थाइलैंड और दक्षिण अफ्रीका से खास किस्म के फूल विशेष विमान से मंगाए जा रहे हैं। फूलों की पहली खेप आ चुकी है। ताजा फूलों की झालरें लगाने का क्रम पूरे नौ दिन तक जारी रहेगा। पिछले साल ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड, दुबई और श्रीलंका से फूल मंगाए गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रैक पर चौबीस घंटे बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। नवरात्र के पहले दिन हवन के साथ शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत होगी, जिसकी पूर्णाहुति दशमी के दिन होगी।
 

4 of 5
पूरे नवरात्र में लाखों श्रद्धालु हाजिरी देकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। यात्रियों के लिए श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं। उन्हें विशेष सजावट के साथ भोजनालयों में विशेष व्रत सामग्री मिलेगी। भवन और यात्रा ट्रैक पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नए सीईओ जितेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। यात्रा मार्ग पर नवरात्र के दौरान व्रतधारियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे। सीआरपीएफ की एक टुकड़ी स्थायी रूप से कटड़ा से भवन तक तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें