विश्व प्रसिद्ध डल झील में सोमवार को तीन दिवसीय जश्न-ए-डल का आगाज हुआ तो घाटी के कई युवाओं ने कश्मीर घाटी में आतंकी तंजीमों को करारा तमाचा जड़ते हुए इसमें शिरकत की।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : AMAR UJALA
आतंकी धमकियों से अब स्थानीय युवा अब खौफ नहीं खाते। जम्मू-कश्मीर पुलिस डल ढील में वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : AMAR UJALA
इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम के अलावा कई स्कूलों और क्लबों की 25 टीमें भाग ले रही हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से अमन और शांति बहाल करने में मदद मिलती है।
4 of 6
- फोटो : AMAR UJALA
आयोजन में 800 खिलाड़ी स्विमिंग, कैनोइंग, कैनोइंग पोलो जैसे खेलों में अपना जौहर दिखाएंगे। इस कार्यक्रम के डायरेक्टर और अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोट्स के कोच बिलकीस मीर ने बताया इस प्रकार की टूर्नामेंट से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों को तैयारी करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : AMAR UJALA
इसका शुभारंभ पुलिस महानिदेशक डा. एसपी वेद ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के चेहरे पर हंसी लौटाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जरूरी हैं। भविष्य में भी पुलिस की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
डीजीपी ने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चे काफी प्रभावित होंगे। पुलिस और सीआरपीएफ की हमेशा यह कोशिश रहती है कि बच्चों को इस प्रकार की चीजों के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ताकि वह नशे और हथियार उठाने जैसी चीजों से दूर रहें। डॉ वेद के अनुसार घाटी में खुशगवार माहौल पैदा हो। यहां से जो हंसी हट गयी वो आने वाली पीड़ियों के बच्चों के चेहरों पे लौटनी चाहिए।