फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: तस्वीरों में देखें सरहद पर कुछ ऐसे मनाई जवानों ने दीवाली

Fri, 20 Oct 2017 10:21 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : साकिब नबी
भारत-पाक एलओसी पर तैनात सेना के वीर जवानों ने भी दिवाली मनाई। जवानों ने कहा कि यही हमारा परिवार है, हम हर एक त्यौहार इन्ही के साथ मनाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : साकिब नबी
वहीं सेना के उच्च अधिकारियों के अनुसार दिवाली के मौके पर पाकिस्तान की ओर से मूवमेंट के इनपुट्स थे लेकिन हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : साकिब नबी
देश भर के साथ-साथ एलओसी पर देश की रक्षा में जुटे वीर जवानों ने भी दिवाली का पर्व बड़ी ही ख़ुशी के साथ मनाया। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में एलओसी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने ड्यूटी के साथ साथ आपस में खुशियाँ भी बांटी।

4 of 5
- फोटो : साकिब नबी
इस त्यौहार के अवसर पर उन्होंने एक दूसरे को मिठाइयाँ खिला कर दिवाली का पर्व मनाया। ड्यूटी के साथ साथ त्यौहार मना रहे इन जवानों का कहना था कि हम देश वासियों की रक्षा के लिए यहाँ तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : साकिब नबी
जवानों ने कहा कि अगर देशवासी खुश हैं तो हम खुश हैं। एक जवान ने शायराना अंदाज़ में कहा "अगर राजस्थान में गर्मी न होती कश्मीर में सर्दी न होती, ए मेरे प्यारे देश वासियों हम आपसे मिलने ज़रूर आते अगर बदन पे वर्दी न होती"। गौरतलब है कि सेना के अधिकारी के अनुसार दीवाली पर काफी मूवमेंट के इनपुट्स आये हैं और हम हर स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें