फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजोरी-पुंछ में सुरक्षा कड़ी, विशेष नाके लगा तलाशी के साथ गश्त तेज, जी20 बैठक को लेकर अलर्ट

Mon, 15 May 2023 09:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
राजोरी एलओसी पर तैनात सेना का जवान - फोटो : संवाद

पुंछ के भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले के बाद लगातार संदिग्ध देखे जाने की सूचनाएं मिलने पर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके चलते जिला मुख्यालय सहित सभी कस्बों, शहरों के साथ नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा विशेष नाके स्थापित किए गए हैं। जबकि, विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाए जाने के साथ गश्त भी बढ़ा दी गई है। मुख्य सड़कों पर सेना एवं पुलिस के वाहन गश्त करते नजर आ रहे हैं। वहीं, नगर एवं कस्बों के भीतरी क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के जवान पैदल गश्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 7
राजोरी में तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

पुंछ जिले के प्रवेश द्वार भींबर गली से पुंछ जिला मुख्यालय तक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला मुख्यालय की सभी सड़कों पर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवान मुस्तैदी से नाके लगाकर पहरा देने के साथ हर आने-जाने वाले वाहन और पैदल यात्री पर पैनी निगाहें गढ़ाए हुए हैं। बीच-बीच में वाहनों को रोक कर उनकी बारीकी से जांच करने के साथ यात्रियों के पहचान पत्र देखने के बाद उन्हें आगे बढ़ने दे रहे हैं, ताकि जिले में आतंकी अपनी किसी भी नापाक हरकत को अंजाम न दे सकें।

विज्ञापन

3 of 7
राजोरी में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

गौरतलब है कि आने वाले दिनों में कश्मीर में जी-20 की बैठक होने वाली है। इसमें आतंकियों द्वारा खलल डालने की खुफिया सूचनाएं मिलने के चलते भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ एवं राजोरी जिलों में हाई अलर्ट जारी है।इसके चलते दिन प्रतिदिन सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ाया जा रहा है।

4 of 7
राजोरी के जंगल में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

जी-20 की बैठक को लेकर बार्डर से शहर तक हाई अलर्ट

कश्मीर में प्रस्तावित जी-20 की बैठक में खलल डालने के पाकिस्तान की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिर आतंकी घुसपैठ की साजिश रची जा रही है। इसमें पाकिस्तान की बैट टीम शामिल है, जो घुसपैठ के बाद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके अलावा बार्डर से आतंकी घुसपैठ कर बड़ा फिदायीन हमला भी हो सकता है। इसे देखते हुए बार्डर और एलओसी से लेकर शहर तक हाई अलर्ट है।

विज्ञापन

5 of 7
राजोरी के कंडी केसरी हिल में ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
सूत्रों के अनुसार 25 मई से पहले आतंकी संगठन बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। राजोरी-पुंछ में पाकिस्तान की बैट टीम घात लगाकर सुरक्षाबलों को निशाना बना सकती है। कठुआ, जम्मू और सांबा बार्डर से आतंकियों की घुसपैठ करवाकर फिदायीन हमला हो सकता है। आईबी और एलओसी पर आतंकियों का प्रशिक्षित दल की मौजूदगी दर्ज की गई है, जो खराब मौसम की आढ़ में किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
राजोरी के कंडी केसरी हिल में ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : Rajouri encounter
आतंकियों की घुसपैठ और जी-20 बैठक में खलल डालने की आशंका के बीच हाई अलर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि बीएसएफ की ओर से बार्डर पर हाई अलर्ट करते हुए 24 घंटे गश्त बढ़ा दी गई है।पहले ही सभी थानेदारों को सतर्क किया गया है।  साथ ही रात को निजी तौर पर नाकों की गहन जांच करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सीमांत इलाकों में बड़े स्तर पर सुबह और शाम गश्त चलाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजोरी के कंडी केसरी हिल में ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई

राजोरी-पुंछ के बाद रामबन, रियासी जिले में पटाखों और ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

जी-20 बैठक और सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर राजोरी-पुंछ के बाद रामबन और रियासी जिले में भी पटाखों के इस्तेमाल, संग्रहण और विक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट रामबन ने रविवार को आदेश जारी किया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट मुसर्रत इस्लाम के आदेश के अनुसार पटाखों के उपयोग और पेशेवर ड्रोन के उड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह कदम एसएसपी के आग्रह पर उठाया गया है। इसमें जी20 और सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर उठाया गया है। इसमें आदेश की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें