फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के श्रीनगर दौरे में सुरक्षा सख्त, जल, वायु और थल हर तरफ से रखी जा रही नजर, देखें फोटो

Fri, 01 Feb 2019 06:40 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
srinagar - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर में तीन फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा से पहले समूचे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। अधिकारियों ने यहां शुक्रवार को यह जानकारी दी।

फोटो: बासित जरगर
विज्ञापन

2 of 5
srinagar - फोटो : बासित जरगर
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारी तादाद में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र के आस पास तैनात किया गया है। घाटी में इसी जगह पर मोदी का कार्यक्रम होना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल के आस-पास समूचे इलाके की सफाई की गयी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
srinagar - फोटो : बासित जरगर
आतंकवादी वहां किसी गतिविधि को अंजाम नहीं दें, यह सुनिश्चित करने के लिये सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री की सुगम एवं शांतिप्रिय यात्रा सुनिश्चित करने के लिये इलाके में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और इसके अलावा खुफिया जानकारी जुटाने पर भी फोकस है।’’

 

4 of 5
srinagar - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि शहर के अंदर कई जगहों पर और राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी के सभी प्रवेश बिंदुओं पर मोबाइल नाके बनाये गये हैं। राज्य के तीनों संभागों में मोदी की यात्रा का कार्यक्रम है। अपनी दिनभर की यात्रा के दौरान वह कई विकास कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे या उसकी आधारशिला रखेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
srinagar - फोटो : बासित जरगर
मोदी की यात्रा के विरोध में अलगाववादियों ने पूर्ण बंद का आह्वान किया है। पूर्व विधायक शेख अब्दुल राशिद ने कहा है कि उनकी अवामी इत्तेहाद पार्टी मोदी को काले झंडे दिखायेगी। पार्टी ने इसे केंद्र की जम्मू-कश्मीर के प्राकृतिक संसाधन की ‘‘लूट’’ करार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें