PICS: जिन पर बरसाए गए पत्थर अब कश्मीर में वही जवान ऐसे बचा रहे हैं लोगों की जान
Sat, 08 Apr 2017 07:19 PM IST
amarujala.com- Written by: आशुतोष तिवारी/श्रेयांश त्रिपाठी
Kashmir
- फोटो : ADGPI-Indian Army
बाढ़ जैसे हालात से घिरी घाटी में पत्थरबाजी की शिकार होने वाली सेना फिर देवदूत बनकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।
kashmir
- फोटो : Amar Ujala
सेना के जवान कंधों पर बच्चों को उठाए रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
kashmir
- फोटो : FILE PHOTO
गलियों में नाव से लोगों को निकाला जा रहा है तो जलाशय में तब्दील हुए मोहल्लों से बुजुर्गों को शिफ्ट किया जा रहा है।
kashmir
- फोटो : ADGPI-Indian Army
घाटी में एकदम से हुई बारिश से कई इलाकों में अचानक पानी भर गया।
Kashmir
- फोटो : ADGPI-Indian Army
वीरवार को कुछ स्थानों पर जवान नाव लेकर पहुंचे और लोगों को पानी से बाहर निकाला।
kashmir
- फोटो : Amar Ujala
जहां पानी कम था, वहां जवानों ने कंधों पर उठाकर लोगों की मदद की। सेना की तरफ से लोगों को खाना भी पहुंचाया गया।
बर्फबारी में फंसे वाहन को निकालते पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
2014 में भी कश्मीर में आई बाढ़ में सेना ने लोगों की इसी तरह मदद की थी। जब जब लोग मुसीबत में फंसे हैं।
KASHMIR
- फोटो : Amar Ujala
भारतीय सेना ने दिल खोल कर बिना जान की परवाह किए लोगों की मदद की है।