श्रीनगर में गृहमंत्री के दौरे के चलते बढ़ी सुरक्षा
- फोटो : बासित जरगर
गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को यहां पहुंचे। गृह मंत्री के रूप में शाह का राज्य में यह पहला दौरा है। बुधवार को दोपहर करीब 3.30 बजे बीएसएफ के विशेष विमान से वह श्रीनगर के टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरे। जहां सरकार, पुलिस, सेना व अन्य सुरक्षा एजंसियों और प्रशासनिक ने उनका स्वागत किया। वह वहां से हेलीकाप्टर के जरिये सीधे राज भवन चले गए।