शहर के फतेहकदल इलाके में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों ने लश्कर के टाप कमांडर मेहराजदीन बांगरू समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। एसओजी का एक जवान शहीद भी हुआ है। मुठभेड़स्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। आतंकी जिस मकान में छिपे थे उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही हिंसा भड़क उठी। लोगों ने सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया ताकि आतंकी मौके का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहें। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इससे इलाके में काफी देर तक हिंसक झड़पें चलती रहीं।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त लश्कर कमांडर व फतेहकदल निवासी मेहराजदीन बांगरू व फहाद वाजा के रूप में हुई है। तीसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मुठभेड़ में रियासी के ग्रा मोड़ माहोर के कांस्टेबल कमल किशोर शहीद हो गए।
फोटो: बासित जरगर
विज्ञापन
2 of 6
encounter
- फोटो : बासित जरगर
सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि डाउनटाउन के फतेहकदल इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं। इस सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने रात में ही सैय्यद अली अकबर फतेहकदल इलाके की घेराबंदी कर ली। घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने सुबह लगभग साढ़े छह बजे फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मार गिराए गए। पुलिस के अनुसार यह इलाका काफी घनी आबादी वाला है। सभी मकान आपस में सटे हुए हैं। किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे इस वजह से जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसके आस-पास के मकानों को खाली कराया गया। इस वजह से आपरेशन थोड़ा लंबा चला। आतंकियों के ठिकाने को विस्फोट कर उड़ा दिया गया। इसके चलते उस मकान में आग लग गई। आस-पास के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आस-पास के इलाकों से भारी संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंचकर आपरेशन में खलल डालने के लिए पथराव शुरू कर दिया। पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक झड़पों के चलते पूरे इलाके में दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
3 of 6
encounter
- फोटो : बासित जरगर
सभी स्कूल कालेज बंद, मोबाइल इंटरनेट ठप
मुठभेड़ के बाद हिंसा की आशंका में शहर के सभी स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए। मोबाइल इंटरनेट सेवा की स्पीड घटा दी गई ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके।
4 of 6
encounter
- फोटो : बासित जरगर
पत्रकारों को सुरक्षा बलों ने पीटा
मुठभेड़ का कवरेज करने गए पत्रकारों को सुरक्षा बलों ने पीटा। कई फोटो जर्नलिस्ट के साथ धक्का-मुक्की की। इसमें कुछ पत्रकारों को गंभीर चोटें आई हैं। पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार की विभिन्न पत्रकार संगठनों ने निंदा की है। साथ ही इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
encounter
- फोटो : बासित जरगर
पत्थरबाज से लश्कर का कमांडर बना बांगरू
जम्मू। श्रीनगर में मुठभेड़ में ढेर लश्कर कमांडर मेहराजदीन बांगरू पहले कुख्यात पत्थरबाज था। वह हुर्रियत के साथ जुड़ा था। बाद में उसने आतंक की राह थाम ली और कम समय में ही लश्कर का कमांडर बन बैठा। सुरक्षा बलों को उसकी लंबे समय से तलाश थी। वह श्रीनगर में युवाओं को बरगला कर आतंकी संगठन में भर्ती कर रहा था।
अब रियाज नायकू, नवीद जट व मूसा निशाने पर
घाटी में सक्रिय टाप 10 आतंकियों की नई लिस्ट सुरक्षा बलों ने तैयार की है। ये सभी आतंकी ए तथा ए प्लस श्रेणी के हैं। लिस्ट में रियाज नायकू (हिजबुल कमांड), लश्कर का पाकिस्तानी आतंकी नवीद जट उर्फ अबु हंजाला, जीनत उल इस्लाम (हिजबुल कमांडर-शोपियां),जाकिर मूसा (अंसार-गज्वा-तुल-हिंद), लतीफ टाइगर (हिजबुल), अशरफ मौलवी (हिजबुल), जाहिद शेख उर्फ उमेर अफगानी (जैश) आदि शामिल हैं। रियाज नायकू व जाकिर मूसा को घाटी में युवाओं का काफी समर्थन प्राप्त है।