निकाय चुनाव के आखिरी चरण में मंगलवार को घाटी के दो जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच 4.2 फीसदी मतदान हुआ। सौरा वार्ड में एक भी वोट नहीं पड़े। यहां उपद्रवियों ने लगातार दूसरे दिन भी रमजान मेमोरियल स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पथराव किया। इन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे भी बात नहीं बनी तो हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पूरे दिन वहां की तनाव बनी रही। उपद्रव को देखते हुए मतदानकर्मियों को कड़ी सुरक्षा में मतदान केंद्र से सुरक्षित निकाला गया। इस मतदान केंद्र पर सोमवार की रात भी उपद्रवियों ने पथराव और आगजनी की थी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा ने बताया कि श्रीनगर और गांदरबल में हुए चुनाव में 4.2 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। गांदरबल में 12 वार्डों में 38 उम्मीदवार थे, जहां 11.3 प्रतिशत मतदान हुआ। श्रीनगर के 24 वार्ड में चार फीसदी मत पड़े। वार्ड नंबर 41 मकदूमसाहिब के मतदान केंद्र संख्या नौ बचिदारवाजा में पुनर्मतदान हुआ। यहां से पांच प्रत्याशी हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच 308 मतदान केंद्रों पर सुबह छह से शाम चार बजे तक वोट पड़े। श्रीनगर में 24 वार्ड के लिए 2.42 लाख मतदाता थे जिसमें से 9678 (चार फीसदी) ने मतदान किया। गांदरबल ने 8908 लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन
2 of 5
municipal election
- फोटो : बासित जरगर
पूरे चुनाव में सौरा पहला वार्ड जहां वोट नहीं पड़े
अंतिम चरण में 36 वार्ड के लिए 151 प्रत्याशी थे। सौरा वार्ड में तीन प्रत्याशी थे। यहां से 11265 में से एक भी मतदाता मतदान के लिए नहीं पहुंचे। चारों चरणों में यह पहला वार्ड है जहां एक भी मतदाता बूथों तक नहीं पहुंचा। इलाके में पिछले दिनों अंसार-गज्वात-उल-हिंद के पोस्टर चस्पा मिले थे। इस साल की शुरुआत में आईएसजेके के आतंकी इशा फाजिली के मारे जाने के बाद भी इलाके में जबर्दस्त प्रदर्शन हुए थे। इस वार्ड से लगते 90 फीट इलाके में महिला अलगाववादी तथा दुख्तरान ए मिल्लत प्रमुख आसिया अंद्राबी का भी गढ़ है।
विज्ञापन
3 of 5
municipal election
- फोटो : बासित जरगर
चार चरणों में पूरी रियासत में 35 फीसदी मतदान
सभी चार चरणों में पूरी रियासत में मतदान प्रतिशत 35.1 है। चार चरणों के चुनाव में 17 लाख मतदाताओं के साथ 79 नगर निकायों को शामिल किया गया था। 1145 वार्डों के लिए कुल 3372 नामांकन दाखिल किए गए थे।
4 of 5
municipal election
- फोटो : बासित जरगर
मतगणना 20 को
पूरी रियासत में मतगणना 20 अक्तूबर को होगी। दोपहर तक परिणाम आने की उम्मीद है। सभी जिला मुख्यालयों पर गिनती होगी। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सीईओ ने बताया कि मतों की गणना के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
अलगाववादियों के बंद से जनजीवन प्रभावित
अलगाववादियों के बंद के आह्वान से मंगलवार को घाटी में जनजीवन प्रभावित हुआ। सभी दुकानें, पेट्रोल पंप, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों से सार्वजनिक वाहन गायब रहे। कुछ प्राइवेट वाहन चलते दिखे। सैय्यद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक व यासीन मलिक के नेतृत्व वाले ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप ने मतदान वाले इलाके में बंद का आह्वान किया था। साथ ही लोगों से मतदान के बहिष्कार की अपील की थी।