फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आतंकियों का खात्मा कर भारतीय सैनिकों ने ऐसे मनाया जश्न, तस्वीरें कर देगी आपको गौरवान्वित

Thu, 27 Sep 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
security forces - फोटो : बासित जरगर
घाटी में गुरुवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। तीन अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ में लश्कर कमांडर आसिफ अहमद मलिक उर्फ अबू उकाशा समेत तीन आतंकियों को मार गिराया गया। एक जवान शहीद हुआ है, जबकि दो जवान घायल हो गए। बडगाम में 9 घंटे चले एनकाउंटर के बाद तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह सुरक्षाबल ने अपनी खुशियां जाहिर की।

सुरक्षाबलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से घबराएं अलगाववादी, किया बंद का आह्वान
घाटी में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के विरोध में अलगाववादियों ने शुक्रवार को बंद का आह्ववान किया है। हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक तथा जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के नेतृत्व वाले ज्वाइंट रेजीस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) की ओर से सभी से व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा अन्य कारोबारी गतिविधियां बंद रखने की अपील की गई है।

आतंकियों के मारे जाने पर पूरे इलाके में हिंसा भड़क उठी। लोग सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों को पत्थरों से निशाना बनाया। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो पैलेट गन चलाना पड़ा। हिंसा में दर्जनभर से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। इसमें से चार की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में रेफर किया गया।
 

फोटो: बासित जरगर

विज्ञापन

2 of 5
security forces - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में क्रॉस फायरिंग में एक नागरिक भी मारा गया। यह मकान मालिक बताया जा रहा है, जिसके मकान में आतंकी छिपे थे। हिंसा की आशंका में श्रीनगर, अनंतनाग, बडगाम व कुलगाम जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। बारामुला से बनिहाल तक रेल सेवाएं भी स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

3 of 5
security forces - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षाबलों को अनंतनाग के डोरू इलाके में
गुरुवार तड़के आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान अनंतनाग के काजीगुंड में लश्कर कमांडर छोटा लश्करी उर्फ आसिफ मलिक उर्फ अबू उसामा मारा गया। वहीं सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। इस मुठभेड़ में सेना के 19 आरआर के जवान हैप्पी सिंह शहीद हो गए। वहीं इसी यूनिट के दो जवान भोपिंदर सिंह और कुलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

4 of 5
security forces - फोटो : बासित जरगर
आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायर में श्रीनगर में नागरिक की मौत, हुआ भारी पथराव
उधर श्रीनगर के नूरबाग में आतंकियों के एक घर में छिपे होने कि सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तड़के घेराबंदी करके ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इस दौरान आतंकियों ने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक स्थानीय नागरिक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं आतंकियों कि तरफ से भारी गोलाबारी जारी है। जिसका सुरक्षाबल मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। वहीं श्रीनगर में मुठभेड़ के बीच पत्थरबाजों की सुरक्षाबलों से झड़प हो गईं। इस दौरान जवानों ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
security forces - फोटो : बासित जरगर
लश्कर कमांडर कई हत्याओं में था शामिल
मुठभेड़ में मारा गया लश्कर कमांडर आसिफ मलिक कई आतंकी गतिविधियों के अलावा सुरक्षा बलों पर कई हमलों में शामिल था। इसी साल सुरक्षाबल में सीआरपीएफ जवान की हत्या में भी हाथ था।

हिजबुल आतंकी पहले था एसपीओ
बडगाम में मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल आतंकी इरफान अहमद डार पहले एसपीओ था। कुछ महीने पहले ही वह एसपीओ पद छोड़कर आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें