घाटी से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से राज्य की मुख्यधारा के नेता नजरबंद हैं। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक अब्दुल्ला पर पीएसए लगा दिया गया है। इसके साथ ही श्रीनगर की गुपकार रोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी दी गई है। सियासी हलचलों से मसरूफ रहने वाली गुपकार रोड पर सन्नाटा पसरा है। इसी रोड पर राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती का घर है। फारूक और उमर के घर एक दूसरे के पास हैं लेकिन महबूबा मुफ्ती का घर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे है। इसे फेयरव्यू के नाम से जाना जाता है।
आगे की स्लाइड में जानिए क्या है सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम(पीएसए) और देखिए तस्वीरें...