फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: श्रीनगर का साप्ताहिक बाजार खुला, कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से खरीदारी को पहुंचे लोग

Mon, 16 Sep 2019 01:55 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में लागू पाबंदियों के 42वें दिन रविवार को श्रीनगर में लगने वाला साप्ताहिक बाजार आबाद रहा। टीआरसी चौक, पोलो व्यू एक्सिस पर रेहड़ी वालों ने अपनी दुकानें लगाईं। घाटी के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां सामान खरीदने के लिए बाजार आए। 

 
विज्ञापन

2 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए बाजार में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि निजी वाहन शहर और घाटी में चल रहे हैं जबकि कुछ ऑटो रिक्शा और एक जिले से दूसरे जिले जाने वाली कुछ कैब भी चल रही हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। घाटी में लैंडलाइन टेलीफोन काम कर रहे हैं और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और हंदवाड़ा में मोबाइल काम कर रहे हैं, हालांकि इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। 

 

4 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के ज्यादातर क्षेत्रों में पाबंदियां नहीं है लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रशासन प्रत्येक शुक्रवार को घाटी के संवेदनशील इलाकों में पाबंदियां लगा रहा है क्योंकि उसका मानना है कि कुछ लोग मस्जिदों और दरगाहों पर लोगों के जमा होने पर नापाक हरकतों को अंजाम दे सकते हैं। पिछले एक महीने से शुक्रवार को जामिया मस्जिद, हजरत बल के दरगाह शरीफ  सहित ज्यादातर बड़ी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
नेता हिरासत में
मुख्यधारा के नेताओं समेत तीन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला नजरबंद व हिरासत में हैं। इसके अलावा अलगाववादी नेता भी हिरासत में हैं।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsJammu/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें