ब्लास्ट से क्षतिग्रस्त हुई बस
- फोटो : अमर उजाला
उधमपुर में यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री शाह तीन अक्तूबर की शाम को जम्मू पहुंचेंगे। वे चार अक्तूबर को राजोरी में और पांच अक्तूबर को बारामुला में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका यह दौरा पहले 30 सितंबर को तय किया गया था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया है।