फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक का आतंक प्रेमः घुसपैठ के इस पुराने रास्ते को सक्रिय करने की फिराक में, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Wed, 20 Jan 2021 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार प्रीत चौधरी, सांबा-जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ और सांबा जिले में ड्रोन से हथियार गिराने के लिए पाकिस्तान ने साजिशें तेज कर दी हैं। जम्मू-कश्मीर में सांबा से गुजरने वाला हाईवे अंतरराष्ट्रीय सीमा से सबसे नजदीक पड़ता है। विजयपुर में एम्स के नजदीक हाईवे की जीरो लाइन से दूरी बमुश्किल छह किलोमीटर है। इसी नजदीकी को भुनाने के लिए पाकिस्तान ने हाल के समय में सुरंगें खोदने और ड्रोन से हथियार गिराने का सिलसिला तेज किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
हीरानगर में बरामद हुई एम-4 राइफल - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रोन से हथियार गिराने की ताजा घटना भी इसी क्रम को दर्शाती है। नगरोटा में मारे गए आतंकियों का रूट भी सांबा जिले में खोदी गई सुरंग से जुड़ा था। वहीं कई बार ड्रोन से हथियार गिराने की घटनाएं हो चुकी हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
हीरानगर में बरामद ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
दरअसल बसंतर और देविका नदी जिस जगह आपस में जुड़ती हैं, उससे बिल्कुल नजदीक अंतरराष्ट्रीय सीमा पड़ती है। इसी नदी क्षेत्र को आतंकी गतिविधियाें के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इस रूट से हाईवे और सीमा की दूरी छह किलोमीटर से भी कम है।

 

4 of 5
हीरानगर में बरामद ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
रक्षा सूत्रों के अनुसार सुरंग से आतंकी घुसपैठ होने पर आतंकियों के लिए हाईवे तक पहुंचने का फासला अन्य इलाकों की तुलना में काफी कम है। यही वजह है कि सीमा पार से आतंकी साजिशों को अंजाम देने के लिए सांबा सेक्टर में हलचल तेज की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरंग में मिली बोरी - फोटो : ani
हाईवे के दोनों तरफ नदी का क्षेत्र है जबकि उत्तर दिशा में जंगल क्षेत्र है, जिसे संदिग्ध गतिविधियाें के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। बंसतर व देविका नदी क्षेत्र आतंकी घुसपैठ के पुराने मार्ग रहे हैं। इन्हीं मार्गों को आतंकी दोबारा सक्रिय करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें