बारामुला में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद बारामुला जिले और इसके आसपास की सभी जगहों को छावनी में तब्दील कर दिया है । सेना नें सभी जगहों पर नाकेबंदी करके गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है । देखें कैसे सेना कर रही है पूरे जिले में सर्च आपरेशन, तस्वीरें:
विज्ञापन
2 of 11
Search Operation
- फोटो : Amar Ujala
आने जाने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है साथ ही सभी प्रमुख मार्गों पर सेना के जवान पेट्रोलिंग कर रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 11
Search Operation
- फोटो : Amar Ujala
सेना के जवान और स्थानीय पुलिस हमले के बाद फरार हुए आतंकियों की तलाश कर रही है साथ ही हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किये गए हैं ।
4 of 11
Search Operation
- फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित 46 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकियों ने रविवार रात हमला किया। इस हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था ।
विज्ञापन
5 of 11
Search Operation
- फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के दल ने कुछ दिन पहले घुसपैठ की थी और बारामुला शहर में कहीं पर शरण ले रखी थी। बारामुला शहर से सेना के कैंप की दूरी करीब 5 किलोमीटर है और बीच में झेलम नदी पड़ती है ।
विज्ञापन
6 of 11
Search Operation
- फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने नाव के जरिए झेलम पार कर सेना के कैंप के पास स्थित पार्क के पास पहुंचे थे ।
विज्ञापन
7 of 11
Search Operation
- फोटो : Amar Ujala
इस मामले में एसएसपी ने कहा कि आतंकी कैसे आए ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, उनकी ओर से जांच जारी है।
8 of 11
Search Operation
- फोटो : Amar Ujala
आतंकियों की संख्या चार से छह थी। पार्क पर पहुंचने के बाद आतंकी दो गुटों में बंट गए और दो तरफ से सेना के कैंप पर हमला किया । इस दौरान आतंकियों ने पास स्थित बीएसएफ कैंप को भी निशाना बनाकर गोलाबारी की जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य घायल हो गया है ।
9 of 11
Search Operation
- फोटो : Amar Ujala
आतंकियों ने कैंप के अंदर घुसने के लिए ग्रेनेड दागे और गोलाबारी की। सेना के पास इस हमले को लेकर पहले से अलर्ट जारी थे, ऐसे में पहले से सतर्क जवानों ने तुरंत आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
10 of 11
Search Operation
- फोटो : Amar Ujala
करीब तीन घंटे तक आतंकियों ने कैंप के अंदर घुसने के लिए गोलाबारी की लेकिन सफल नहीं हो पाए । इसी दौरान सेना के अन्य जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशन ऑपरेशन ग्रुप ने भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया और आतंकियों को घेर लिया ।
सूत्रों के मुताबिक आतंकी कैंप में बड़ा नुकसान करने की फिराक में आए थे, ऐसे में अपने आप को घिरा पाकर वे झेलम के रास्ते फरार हो गए । आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना के मुताबिक स्थित नियंत्रण में है और सेना को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मुठभेड़ स्थल से सेना को एक एके-47 राइफल की मैगजीन, जीपीएफ और कुछ अन्य चीजें बरामद हुईं है।