पाकिस्तान में खुलेआम आतंकी सभा कर रहा सलाहुद्दीन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी रियाज नायकू मारा क्या गया, पाकिस्तान में मौजूद उसके आका सैयद सलाहुद्दीन की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है। इस्लामाबाद में बोलते हुए सलाहुद्दीन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सहमा हुआ नजर आया। नायकू के खात्मे को अपने लिए सदमा बताया। साथ ही भारत को दुश्मन करार दिया लेकिन स्वीकारा कि इस समय भारत का पलड़ा भारी है।