चिनाब टेक्सटाइल मिल मामला
- फोटो : अनिल कुमार
एसएसपी ने उनको भरोसा दिलाया कि प्रबंधन से बातचीत कर उनका तय मानदेय जारी करवाया जाएगा। एसएसपी ने कॉलोनी के भीतर और रेलवे रोड़ पर एकत्रित हुए एक हजार से अधिक लोगों को संबोधित किया जिसके बाद वो अपने अपने घरों को लौट गए। बता दें कि आक्रोशित मजदूरों को शांत कराने वाले एसएसपी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा मूल रूप से यूपी के देविरिया के निवासी हैं। वर्तमान में उनका परिवार एक महानगर में रह रहा है, जबकि वह इस समय कठुआ में एसएसपी के पद पर तैनात हैं। एसएसपी को आठ से नौ भाषाओं का ज्ञान है और इनमें से एक भाषा का जादू उन्होंने कठुआ में भी चलाया।