फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के रंगः आसमानी चांदी से पर्यटक मस्त तो किसान हुए त्रस्त, देखें वादियों की तस्वीरें

Sun, 17 Nov 2019 10:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : साकिब नबी
जम्मू-कश्मीर के निचले क्षेत्रों में शनिवार को दूसरे दिन भी बारिश जारी रही। जबकि पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पोशाना, पीर की गली, रंजाटी और मंडी तहसील के लोरन, मोरबन, साबजियां गगड़ियां, चापड़ियां आदि क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। इससे जिले के तापमान में फिर से गिरावट आने के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : साकिब नबी
लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पुंछ एवं राजोरी को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगल रोड 11 दिन से बंद है। इस पर बर्फ हटाने का काम भी बुरी तरह प्रभावित होकर रह गया है। बर्फबारी के चलते शनिवार सुबह कुछ घंटों के लिए बर्फ हटाने का काम चलाए जाने के बाद बंद करना पड़ा। मुगलरोड को यातायात के लिए फिर से खोलने में और देरी होने की संभावना है।

 
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : साकिब नबी
आठ दिन से जारी बर्फ हटाने के अभियान के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल विंग द्वारा मुगलरोड पर बफलियाज की तरफ से पुंछ जिले के अंतर्गत पड़ने वाले 44 किलोमीटर लंबे मार्ग से करीब 29 किलोमीटर तक बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया था। शुक्रवार को दोबारा शुरू हुई बर्फबारी से सड़क से बर्फ हटाने का काम रुक गया है।

 

4 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : साकिब नबी
अब आने वाले दिनों में मौसम साफ होने पर विभाग को एक बार फिर नए सिरे से बर्फ हटाने के काम को अंजाम देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : साकिब नबी
गौरतलब है कि जिले में गुरुवार से ही मौसम खराब चल रहा है। देर रात तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कम से कम 4 से 6 इंच तक बर्फ रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें