फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के दामाद सचिन पायलट बने राजस्थान के डिप्टी सीएम, जानिए पढ़ाई से लेकर लवलाइफ के बारे में

Wed, 19 Dec 2018 01:25 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
sachin pilot - फोटो : twitter
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के दामाद सचिन पायलट ने सोमवार को राजस्थान के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है, जिसका श्रेय सचिन पायलट को भी दिया जा रहा है। वह कांग्रेस के नेतृत्व में राजस्थान में बनने जा रही सरकार में डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे। आइए आपको बताते हैं सचिन पायलट की पढ़ाई से लेकर लवस्टोरी के बारे में...

 
विज्ञापन

2 of 7
sachin pilot - फोटो : twitter
सचिन ने अपनी पढ़ाई एयरफोर्स बाल भारती स्कूल, नई दिल्ली और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के आई.एम.टी से मार्केटिंग में डिप्लोमा लिया। आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चले गए। वहां उन्होंने पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की।
विज्ञापन

3 of 7
sachin pilot - फोटो : twitter
लंदन में पढ़ाई के दौरान सचिन की मुलाकात साराह अब्दुल्ला से हुई और कुछ दिनों के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। आपको बता दें सारा कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं।

 

4 of 7
sachin pilot - फोटो : twitter
लंदन में पढ़ाई पूरी करने के बाद सचिन वापस दिल्ली लौट आए। वहीं, सारा अपनी पढ़ाई के लिए लंदन में ही थीं। दोनों के बीच यह दूरी आ जाने के बाद भी दोनों का प्यार बना रहा। दोनों ई-मेल और फोन के जरिए बात किया करते थे। दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बताने का फैसला लिया।

 
विज्ञापन

5 of 7
sachin pilot - फोटो : twitter
सचिन और सारा ने जब अपने परिवार वालों को बताया तो दोनों के प्यार के बीच मजहब की दीवार आ खड़ी हुई। एक तरफ सचिन हिंदू परिवार से थे, तो वहीं सारा का ताल्लुक मुस्लिम परिवार से था। सचिन के परिवार ने दोनों की शादी के लिए इनकार कर दिया। वहीं, सारा के लिए भी यह राह आसान नहीं थी। खबरों की मानें तो उनके पिता फारुख अब्दुल्ला ने उनसे इस बारे में बात करने से ही मना कर दिया था, लेकिन सारा ने हार नहीं मानी। उसने अपने पिता को मनाने के लिए सारे प्रयास किए। वह कई दिनों तक रोती रहीं, लेकिन उनके पिता नहीं माने।

 
विज्ञापन

6 of 7
sachin pilot - फोटो : instagram
बाद में सचिन और सारा ने किसी की परवाह किए बिना जनवरी 2004 में शादी कर ली। इस शादी में अब्दुल्ला परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ था। सचिन के परिवार ने सारा का बहुत साथ दिया। समय के साथ अब्दुल्ला परिवार ने भी दोनों के रिश्ते को स्वीकार लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सचिन पायलट
पॉलिटिक्स में आने के बारे में सचिन ने कभी नहीं सोचा था
सचिन ने शादी से पहले पॉलिटिक्स में कदम रखने के बारे में कभी नहीं सोचा था। लेकिन पिता राजेश पायलट की मौत के बाद उन्हें राजनीति में उतरना पड़ा। जिस समय सचिन ने राजनीति के मैदान में कदम रखा उस समय उनकी उम्र महज 26 साल थी। सचिन ने 2004 के लोकसभा चुनावों में दौसा (राजस्थान) से बड़ी जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें