संघ के शंखनाद शिविर के दौरान इस बार 21वीं सदी के युवाओं की सोच का एक बेहद खास नजारा दिखा। एक ओर जहां संघ के स्वयंसेवकों अपने नए गणवेश में पारंपरिक गतिविधियों को करते नजर आए वहीं दूसरी ओर शिविर के बीच में पूरी रियासत से आए नौजवान स्वयंसेवकों में सेल्फियों के लेने का भी क्रेज दिखा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
RSS
- फोटो : Amar Ujala
अपनी पारंपरिक विचारधारा और बेहद अनुशासित गतिविधियों के लिए जाने जाने वाले संघ के स्वयंसेवक संघ की 21वीं सदी की सोच का प्रतिनिधित्व करते नजर आए।
विज्ञापन
3 of 7
RSS
- फोटो : Amar Ujala
दूसरी ओर नए गणवेश में संघ का ये शिविर आरएसएस की बदलती सोच की तस्वीर दिखाता नजर आया। एक ओर जहां ध्वज प्रणाम के साथ संघ का पथ संचलन हुआ वहीं शिविर के बीच कई स्वयंसेवक साथियों के साथ अपनी सेल्फी लेते और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नजर आए।
4 of 7
RSS
- फोटो : Amar Ujala
इस दौरान खुद सरसंघचालक मोहन भागवत भी पहली बार संभाग के ऐसे किसी शिविर के दौरान संघ की नई फुल पैंट पहने नजर आए।
विज्ञापन
5 of 7
RSS
- फोटो : Amar Ujala
खास बात ये रही कि संघ के पूरे कार्यक्रम के पहले दिन जो भी स्वयंसेवक आए उनमें से कई में कार्यक्रम की तस्वीरों को लेनें और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने का खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
6 of 7
RSS
- फोटो : File Photo
गौरतलब है कि देश भर में 50000 से अधिक शाखाएं संचालित करने वाले आरएसएस ने पिछले दिनों सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्मों पर अपनी गतिविधयों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए अपने ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेजों की शुरूआत की है।