किश्तवाड़ में हुए आतंकी हमले में घायल आरएसएस नेता चंद्रकांत की जीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली लगने के बाद उन्हें जीएमसी लाया गया था। अस्पताल पहुंचते ही संघ और हिंदु संगठनों के कार्यकर्ताओं का जीएमसी में तांता लग गया। सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने आतंकी संगठनों और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
2 of 5
आरएसएस नेता की हत्या के बाद जम्मू में दिखा रोष
- फोटो : संजय गुप्ता
कुछ ही देर के बाद आईसीयू में चंद्रकांत ने दम तोड़ दिया। भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और जब तक सूरज चांद रहेगा, चंद्रकांत तेरा नाम रहेगा... जैसे नारों के बीच शव जीएमसी से निकला। शव को किश्तवाड़ वापस भेज दिया गया है। किश्तवाड़ के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। चंद्रकांत के सीने में गोली लगी थी।
विज्ञापन
3 of 5
आरएसएस नेता की हत्या के बाद जम्मू में दिखा रोष
- फोटो : संजय गुप्ता
आतंकियों का समर्थन करने का नतीजा
तमाम हिंदु संगठनों ने आतंकी संगठनों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस जैसे संगठन नेशनल हाईवे पर सुरक्षाबलों की कानवाय को लेकर जारी निर्देशों का विरोध कर रहे हैं। साफ दिखता है कि ये लोग आतंकियों के समर्थक हैं। आतंकियों का समर्थन करने का ही नतीजा है कि संघ नेता की आतंकियों ने हत्या कर दी। सरकार और सुरक्षाबलों को सबसे पहले आतंकियों का समर्थन करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
4 of 5
आरएसएस नेता की हत्या के बाद जम्मू में दिखा रोष
- फोटो : संजय गुप्ता
यह एक साजिश का हिस्सा
पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने कहा कि यह साजिश का एक हिस्सा है। पहले परिहार बंधुओं की हत्या कर दी गई। जबकि पहले पता था कि उनकी जान को खतरा है। अब चंद्रकांत शर्मा की हत्या की गई। इनकी जान को भी खतरा था। इसका भी पता था। कहीं न कहीं यह हमला ढुलमुल रवैये का नतीजा है। जो लोग आतंकियों का समर्थन करते हैं, वे भी एक वजह हैं। कविंद्र गुप्ता जीएमसी में चंद्रकांत का हाल जानने पहुंचे थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। पूर्व मंत्री बाली भगत, भाजपा नेता युद्धवीर सेठी आदि अस्पताल पहुंचे।
आरएसएस नेता की हत्या के बाद जम्मू में दिखा रोष
- फोटो : संजय गुप्ता
सुरक्षा किले में तब्दील हो गया अस्पताल
जैसे ही खबर फैली की चंद्रकांत शर्मा को जीएमसी लाया गया है, तो सैकड़ों लोग जीएमसी पहुंच गए। अस्पताल परिसर में नारेबाजी शुरू हो गई। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों को जीएमसी में तैनात कर दिया गया। एसएसपी जम्मू तेजिंदर सिंह और एसपी नार्थ अमृतपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच चंद्रकांत का शव जीएमसी से किश्तवाड़ भेजा गया है।