फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के दूसरे दिन घाटी में मौत का तांडव, 10 लोगों की गई जान, 39 लड़ रहे जिंदगी की जंग

Fri, 03 Jan 2020 05:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
नौशेरा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुंछ जिले के सूरनकोट से जम्मू आ रही ओवरलोड बस वीरवार को दोपहर बाद राजोरी जिले के नौशेरा क्षेत्र के सियोट लंबेडी इलाके में 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। इससे बस में सवार 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सेना तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाल कर पहले सुंदरबनी और नौशेरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 16 लोगों को गंभीर हालत के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज, जम्मू रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को एयरलिफ्ट कर जम्मू लाया गया। राजोरी के एसएसपी युगल मन्हास ने बताया कि ओवरलोडेड बस के खाई में गिरने से 10 की मौत हो गई। 36 अन्य लोग घायल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नौशेरा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू से पुंछ जा रही बस नौशेरा के लंबेडी में सड़क से लगभग 300 फिट गहरी खाई में जा गिरी। देखते ही देखते घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

3 of 5
नौशेरा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों को तांता लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन ने शवों व घायलों को बाहर निकाला।


 

4 of 5
नौशेरा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि बस में 46 यात्री सवार थे। जिनमें 39 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस के नीचे कई शव दबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नौशेरा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें