फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, श्रीनगर लेह हाईवे पर यातायात नहीं हो पाया बहाल

Thu, 02 Jan 2020 01:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीर में शीतलहर - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में शीतलहर से लोगों को आज यानी कि गुरुवा को कुछ राहत मिली है। वहीं जम्मू संभाग में धूप निकलने की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं नए साल पर बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। प्रदेश के सभी हिस्सों में रात्रि के तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिरावट जारी है। जोजीला दर्रे पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। जिला पुंछ और राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद चल रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीर में शीतलहर - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लेकिन आगामी दिनों में 4-5 जनवरी और 6-7 जनवरी को दोनों संभागों के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है।  

 
विज्ञापन

3 of 5
कश्मीर में शीतलहर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में नए साल की सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर धूप खिली रही। हालांकि कुछ इलाकों में कोहरा रहा। पिछले दो हफ्ते से शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा और बादल छाए रहे थे। मौसम खुलने पर तापमान में सुधार आया और जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री गिरकर 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4 of 5
कश्मीर में शीतलहर - फोटो : अमर उजाला
बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री गिरकर 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग में बनिहाल न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। जबकि भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0, बटोत में माइनस 1.4 और कटड़ा में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कश्मीर में शीतलहर - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। इन इलाकों के कई जलस्थलों में पानी जम गया है। पर्वतीय इलाकों में पाइपों में पानी जमने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। लेकिन मौसम खुलने से आगामी दिनों में तापमान में सुधार होगा। कारगिल और लेह में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें