फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन मामला: पुलवामा के गुरुद्वारे में पीड़ित लड़की का सिख लड़के के साथ विवाह, शादी के बाद लड़की-लड़के को भेजा दिल्ली

Tue, 29 Jun 2021 10:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
धर्म परिवर्तन मामला

कश्मीर में सिख लड़की के कथित धर्म परिवर्तन और जबरन शादी के मामले में नया मोड़ आया है। श्रीनगर में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना की अगुवाई वाले दल ने तीन में से एक पीड़ित लड़की की एक सिख लड़के से शादी करवा दी। सरना ने कहा कि लड़की का ना तो धर्म परिवर्तन हुआ था और ना ही मुस्लिम लड़के से शादी। शादी के बाद लड़की और लड़के को दिल्ली भेज दिया गया है। श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए परमजीत सिंह सरना ने कहा कि सबसे पहले वो यहां के प्रशासन और यहां के मुस्लिम समुदाय के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। उनकी मुलाकात मीरवाइज ग्रुप के उलेमाओं और कुछ अन्य मुस्लिम संगठनों के लोगों से हुई, जितना सहयोग उन्होंने दिया वो शायद हम जिन्दगी भर नहीं भूल पाएंगे। सरना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सिख और मुसलमानों का भाईचारा पिछले 500 साल पुराना है। प्यार भरा संबंध रहा है, विपरीत हालातों के बीच भी अच्छे से एक दूसरे का साथ दिया।

विज्ञापन

2 of 5
धर्म परिवर्तन के मामले में हुए प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि आज मसला सुलझा है और लड़की जिसे पहले से चाहती थी उसके साथ उसकी शादी करवा दी गई है। बता दें कि पीड़ित लड़की मनप्रीत कौर की शादी सुखप्रीत सिंह के साथ पुलवामा के शाजिमर्ग गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक रीति रिवाज के साथ कराई गई। सरना ने कहा कि सिख समुदाय के लोग यहां माइनॉरिटी में है, इसलिए यहां बहुसंख्यक समाज ने उनका भी ध्यान रखना है।

विज्ञापन

3 of 5
धर्म परिवर्तन के मामले में हुए प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कानून से कोई किसी का ख्याल नहीं रख सकता, आपसी मोहब्बत और भाईचारे से एक दूसरे की बात रखी जा सकती है। वही लड़की के कथित अपहरण, धर्म परिवर्तन और जबरन शादी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरना ने कहा अगर शादी हुई होती तो प्रशासन लड़की को परिवार वालों को नहीं सौंपता। उन्होंने कहा कि उनकी शादी नहीं हुई थी।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

अब क्या होगी कार्रवाई
मामले में आरोपी शाहिद भट को पुलिस ने आईपीसी की धारा 366 में आरोपी बनाया है और लड़के के खिलाफ अपहरण और जबरन शादी का आरोप है, लेकिन लड़की की शादी के बाद अब पुलिस क्या कार्रवाई करेगी यह साफ नहीं है। जबकि दूसरे दोनों मामलों में फिलहाल लड़कियों को वापस परिवार को नहीं सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्म परिवर्तन के मामले में हुए प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर की धनमीत कौर ने कल वीडियो जारी कर अपने कथित जबरन धर्म परिवर्तन को ना सिर्फ नाकारा, पर साथ-साथ परिवार और सिख संगठनों पर दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया था। इस बीच मनमीत कौर के मामले में भी मुजफ शाबान को सिखों के विरोध के बाद हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच दोबारा शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- श्री अमरनाथ यात्रा: कश्मीर के ऐतिहासिक मंदिरों से पहुंचेगी अमरनाथ छड़ी मुबारक, 22 अगस्त को होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें