फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राम नवमी के अवसर पर श्रीनगर में निकाली गई शोभायात्रा, गूंजे जय सीया राम के जयघोष

Thu, 30 Mar 2023 05:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

 श्रीनगर में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा को आयोजित करने में मुस्लिम समुदाय भी सहयोग दिया। क
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सड़कें श्रीराम के जयकारों से गूंज उठीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।यात्रा को आयोजित करने में मुस्लिम समुदाय भी सहयोग दिया।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा - फोटो : बासित जरगर
कड़ी सुरक्षा के बीच पुराने शहर के जईदार मोहल्ला से शुरू होकर हब्बाकदल, बरबरशाह, लाल चौक, हरि सिंह हाई स्ट्रीट और जहांगीर चौक से होते हुए टांकीपोरा में समाप्त हुई।
विज्ञापन

3 of 5
Ram navami Shobhayatra in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
शोभा यात्रा के आयोजक पवन चेतनयदास ने कहा कि वे पिछले 16 सालों से हर साल शहर में शोभायात्रा आयोजित कर रहे हैं। कुछ साल पहले पहले घाटी में उथल-पुथल के कारण शोभायात्रा रोक दी गई थी। उन्होंने यात्रा के आयोजन के लिए कश्मीरी मुसलमानों और कश्मीरी पंडितों का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त किया।

4 of 5
शोभायात्रा में झूमते भक्त - फोटो : बासित जरगर
आगे उन्होंने कहा,  'हम कश्मीर में सभी लोगों की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। हम चाहते हैं कि हर कोई सद्भाव से रहे क्योंकि खून खराबे से कुछ हासिल नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा - फोटो : बासित जरगर
शोभायात्रा में भगवान राम के भजन गुनगुनाते हुए और नाचते गुते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान लोगों के बीच प्रसाद भी वितरित किय गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें