जम्मू संभाग के जिला कठुआ के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब तीन किलोमीटर पहले सन्याल पुलिस चौकी के पास बुधवार रात जोरदार धमाका हुआ है। गुरुवार तड़के सुबह से इलाके में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक हैंड ग्रेनेड मिला है। फिलहाल, पुलिस, सुरक्षाबलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।