फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर रक्षाबंधनः देखिए भाई-बहन के पावन रिश्ते की अद्भुत तस्वीरें

Mon, 03 Aug 2020 01:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
सरहद पर रक्षाबंधन - फोटो : साकिब नबी
कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग में आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्र की बहनें सरहद पर तैनात जवानों व अधिकारियों को राखी बांधने पहुंचीं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने घरों से हजारों मील की दूरी पर सरहद की रक्षा करने वाले सीमा सुरक्षाबल के जवानों व अधिकारियों को राखी बांधकर बहनों ने उनकी दीर्घायु की कामना की।


 
विज्ञापन

2 of 6
सरहद पर रक्षाबंधन - फोटो : साकिब नबी
बहनों ने जवानों के माथे पर तिलक लगाया। वहीं सीमा सुरक्षाबल के जवानों व अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र की बहनों के इस स्नेह को देखकर कहा कि उन्हें ऐसा महसूस नहीं हो रहा है कि वह अपने घर से दूर हैं। सीमा पर तैनाती के दौरान ऐसा लग रहा है कि वह अपने घरों में ही रक्षाबंधन का पावन पर्व मना रहे हैं। यहां पहुंची बहनों ने उन्हें इस बात का अहसास ही नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि सीमा की रक्षा करना पहला कर्तव्य है ताकि घरों में बैठे लोग सुरक्षित रह सकें।

 
विज्ञापन

3 of 6
सरहद पर रक्षाबंधन - फोटो : साकिब नबी
बता दें कि आज देश में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना कर रही हैं।

4 of 6
सरहद पर रक्षाबंधन - फोटो : साकिब नबी
सनातन धर्म में रक्षाबंधन का बहुत अधिक महत्व है। इससे सामाजिक और पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आती है। उधर कोरोना महामारी के बीच सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और चिकित्सकों को विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

5 of 6
सरहद पर रक्षाबंधन - फोटो : साकिब नबी
परिषद के सदस्यों ने कोरोना योद्धाओं को राखी बांधकर उनका उत्साह बढ़ाया।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरहद पर रक्षाबंधन - फोटो : साकिब नबी
जिलाध्यक्ष कैप्टन जाटराम शर्मा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से कोरोना योद्धाओं को राखी बांधकर सम्मानित करने का कार्यक्रम देशभर में शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ेंः पांच अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर में फिदायीन हमले की फिराक में पाकिस्तान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें