फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर मोर्चा संभाले जवानों को बहनों ने बांधी राखी, तस्वीरें

Wed, 17 Aug 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
विज्ञापन
1 of 5
RAKHI - फोटो : Amar Ujala
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात वीर जवानों को बहनों ने राखियां बांधीं। क्षेत्र के स्कूलों और गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से बहनों ने सीमा पर पहुंचकर बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों की कलाइयां सजाईं।
विज्ञापन

2 of 5
RAKHI - फोटो : Amar Ujala
बहनों ने जवानों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। जवानों ने भी बहनों को उपहार दिए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। सिपाही शेपमीन, एनएस निशप, नायक समत आचार्य, सिपाही निशान सिंह, जसवीर सिंह, संदीप कुमार ने कहा कि सीमा पर राखियां लेकर पहुंची बहनों का प्यार सपने जैसे लगा। 
विज्ञापन

3 of 5
RAKHI - फोटो : Amar Ujala

अपने घरों से हजारों मील दूरी पर होने के बावजूद उन्हें ऐसा लगा जैसे वह अपने घर में रक्षाबंधन का पर्व मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि घरों से बहनों द्वारा भेजी राखियां कभी समय पर मिलती हैं तो कभी नहीं, पर जिस प्रकार स्नेह के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचकर बहनों ने राखियां बांधी हैं, उससे अच्छा लगा। 

4 of 5
RAKHI - फोटो : Amar Ujala

उन्होंने कहा कि वह देश की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर हैं। हर वक्त दुश्मन का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं ताकि देश के लोग बिना किसी भय के सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RAKHI - फोटो : Amar Ujala
आल वूमेन अवेयर्स रिसर्स एंड एजूकेशन सोसायटी की प्रधान रुचि डोगरा ने कहा कि देश के वीर जवान घरों से हजारों मील दूर यहां सीमा पर तैनात हैं। अपनों से होकर वह सरहद रक्षा कर रहे हैं। ऐसे में बहनों का भी कर्तव्य है कि वह सरहद पर पहुंचकर वीर जवानों के लिए कुछ कर सकें। इसी मकसद से वह अपनी संस्था के लोगों के साथ यहां पर आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें