फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: शहीद कैप्टन तुषार को शौर्य चक्र, व्हॉट्सऐप स्टेटस देखकर आंखों में आए थे आंसू

Sun, 14 Aug 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
tusar mahajan - फोटो : File Photo
कश्मीर के पंपोर में हुई आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के कैप्टन तुषार को उनके अदम्य साहस के ल‌िए शौर्य चक्र देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

2 of 9
tusar mahajan - फोटो : File Photo
आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए कैप्टन तुषार ने अपने आखिरी व्हाट्सएप स्टेटस में दिल को छू लेने वाली बात लिखी थी। उस वक्त उनकी वीरता को काफी सराहा भी गया था।
विज्ञापन

3 of 9
tusar mahajan - फोटो : File Photo
शहीद कैप्टन तुषार ने लिखा ""सो जाएंगे कल लिपटकर तिरंगे के साथ आलमारी में....देशभक्ती है साहब,....तारीखों पर जागती है"।

4 of 9
tusar mahajan - फोटो : File Photo
आज जब भी उनका कोई साथी उनका व्हाट्सएप स्टेटस देखता है तो उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
tusar mahajan - फोटो : File Photo
शहीद कैप्टन तुषार जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रहने वाले थे। तुषार बचपन से खुशमिजाज इंसान थे।
विज्ञापन

6 of 9
tusar mahajan - फोटो : File Photo
तुषार के घर वाले बताते हैं कि कैप्टन तुषार बचपन से ही सेना में जाना चाहते थे। उन्होंने एनडीए की परीक्षा पास करने के ल‌िए अपनी पूरी ताकत लगा दी और परीक्षा पास करके सेना में अफसर बने।कैप्टन तुषार की शहादत पर उनके पूरे परिवार को गर्व है। बेटे की शहादत पर पिता ने कहा था क‌ि भगवान ऐसे बेटे हर घर में दें।
विज्ञापन

7 of 9
tusar mahajan - फोटो : File Photo
जब कैप्टन तुषार शहीद हुए उस वक्त उनके भाई विदेश में थे। तुषार के भाई को वापस आने के लिए कागजी कार्रवाई में कुछ मुश्किलें आ रही थी, जिस पर तुरंत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनकी मदद की थी।

8 of 9
tusar mahajan - फोटो : File Photo
तुषार के बड़े भाई उन्हें छोटू कहकर बुलाते थे। तुषार की शहादत पर उन्होंने कहा था कि उनका छोटू बहुत बड़ा काम कर गया।
विज्ञापन

9 of 9
पांपोर आंतकी हमला - फोटो : PTI
पंपोर हमले में सेना के 2 कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हो हुए थे,  जबकि मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर क‌िया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें