राकेश पंडिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को वह बिना सुरक्षा के ही त्राल चले गए। पुलिस के अनुसार, राकेश पंडिता बुधवार को त्राल इलाके में अपने मित्र मुश्ताक भट्ट के घर आए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात आतंकियों ने राकेश पंडिता पर करीब से फायरिंग कर दी। गोलीबारी में पंडिता और उनके मित्र की बेटी घायल हो गईं। दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन राकेश पंडिता की मौत हो गई।