मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी कि सोमवार से एक बार फिर प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा। कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश होगी। मंगलवार 21 जनवरी को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर बारिश होगी और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में मौसम साफ रहने से रविवार को ठंडक से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई।