फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो आतंकी हमला जिससे आज के दिन सिहर उठा था भारत, पढ़ें देश में हुए इन धमाकों के बारे में

Fri, 14 Feb 2020 01:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
पुलवामा आतंकी हमला
14 फरवरी साल 2019 को पुलवामा में अबतक का सबसे बड़े आतंकी हमला हुआ था। इस हमले ने बीते कुछ सालों में हुए धमाकों की खौफनाक यादें ताजा कर दी थीं। 2008 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार आतंकी हमलों के बाद पुलवामा का आतंकी हमला उरी से भी बड़ा था।

पढ़ें आतंकियों ने कब-कब कितने बड़े हमले किए....
विज्ञापन

2 of 9
भारतीय संसद पर आतंकी हमला (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
संसद भवन पर हमला (दिसंबर, 2001), जम्मू-कश्मीर विधानसभा पर हमला (अक्टूबर 2001), इंडियन एयरलाइंस के विमान का अपहरण (दिसंबर 1999), अयोध्या और वाराणसी धमाके।
विज्ञापन

3 of 9
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नवंबर 2008 में लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई में सिलसिलेवार आतंकी हमले किए। चार दिनों तक लगातार चलने वाले इन हमलों में करीब 175 लोगों की जान गई और 300 से ज्यागा लोग घायल हुए थे। 

4 of 9
एसटीएफ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
नवंबर, 2007 में उत्तर प्रदेश पुलिस के एसटीएफ द्वारा लखनऊ में गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह राहुल गांधी के अपहरण के लिए देश में आए थे। 15 जनवरी - दक्षिणी कश्मीर के केलर इलाके के गाडरू जंगल क्षेत्र में पांच जैश के आतंकियों को सेना द्वारा एक मुठभेड़ में ढेर किया गया। मारे गए आतंकियों में से एक जैश कमांडर मोहम्मद तोइब था जो पाकिस्तान मुल्तान का रहने वाला था जबकि बाकी के चार स्थानीय आतंकी थे।
विज्ञापन

5 of 9
आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
20 मार्च 2005, जम्मू संभाग के कठुआ जिले के राजबाग पुलिस थाने पर सेना की वर्दी में फिदायीन हमला हुआ, जिसमें तीन जवान शहीद हुए। इसके अलावा एक स्थानीय नागरिक की भी इसमें मौत हुई। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को भी ढेर किया गया, जबकि 10 लोग इस हमले में घायल हुए थे।
विज्ञापन

6 of 9
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
21 मार्च 2005 - दो आतंकियों ने जम्मू संभाग के सांबा जिले में सेना के एक कैंप पर हमला किया। सुरक्षा बलों ने दोनों को ढेर कर दिया।
विज्ञापन

7 of 9
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
27 जुलाई 2005 - दस लोगों सहित एक एसपी उस समय शहीद हो गए जब हथियारों से लैस तीन आतंकियों ने गुरदासपुर के दीना नगर थाने पर धावा बोला। मरने वालों में तीन आतंकी, तीन स्थानीय नागरिक और चार पुलिस कर्मी थे।

8 of 9
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
04 अक्टूबर 2005 - दक्षिणी कश्मीर के हारी परिगाम ट्त्राल में जैश के दो विदेशी आतंकियों को सेना ने मुठभेड़ के दौरान ढेर किया। इनकी पहचान आदिल पठान और बर्मी के तौर पर हुई थी।
विज्ञापन

9 of 9
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
25, नवंबर 2005 - उत्तरी कश्मीर में सेना के कैंप पर हुए आत्मघाती हमले में एक स्थानीय नागरिक की मौत हुई, जबकि तीन आतंकियों को सेना द्वारा ढेर किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें