फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के जख्मः दूर तक फैले जांबाजों के शव और खून से लथपथ सड़क, ये मंजर देख रो पड़ी थी दुनिया

Sat, 13 Feb 2021 06:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में उड़ी से भी बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था। इस काफिले में 2500 जवान शामिल थे। उड़ी हमले में 19 जवान शहीद हुए थे। आतंकियों ने पुलवामा के अवंतीपुरा में इस हमले को अंजाम दिया। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किया गया धमाका इतना तेज था कि सुरक्षाबलों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। कई जवान मौके पर शहीद हो गए थे। धमाके के बाद धुएं का गुबार छंटा तो दूर तक सड़क खून से लथपथ नजर आ रही थी। जगह-जगह मलबा फैला था। इन्हीं के बीच जाबांजों के शव पड़े थे।
विज्ञापन

3 of 6
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : PTI
हमला थमने के कुछ ही देर बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। हमला श्रीनगर-जम्मू हाईवे के अवंतीपोरा में गोरीपोरा इलाके में किया गया था। सीआरपीएफ का 2500 जवानों का काफिला जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहा था तभी ये हमला हुआ।

4 of 6
Pulwama terror attack - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ के काफिले को हाईवे पर एक कार में आईईडी लगाकर निशाना बनाया गया। धमाके के बाद आतंकियों ने काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। जब सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला तो आतंकी मौके से भाग निकले।
 
विज्ञापन

5 of 6
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
जवानों के काफिले में कई बसें शामिल थीं, आतंकियों ने आईईडी लगाकर हमला किया था। पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pulwama terror attack - फोटो : अमर उजाला
जैश ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह एक फिदायीन हमला था। जिसे गुंडीबाग, पुलवामा के आतंकी आदिल अहमद ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें