जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले में 40 जवानों के शहीद होने से भड़की हिंसा के बाद शहर में शनिवार को दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा। सेना की और नौ टुकडि़यां शहर में तैनात कर दी गई हैं। शहर में सेना की कुल 18 टुकडि़यां कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने में जुटी हुई हैं। सेना ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही हेलीकाप्टर तथा यूएवी से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
2 of 7
jammu srinagar attack protest
- फोटो : अमर उजाला
सेना के जवानों को गुज्जर नगर, जानीपुर, शहीदी चौक, तालाब खटिकां, सिद्धड़ा तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। सेना के हेलीकाप्टर तथा यूएवी से भी पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही हैं। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि कर्फ्यू लगने के बाद प्रशासन की ओर से स्थिति को काबू में लाने में सेना से सहयोग मांगा गया था। इसके तहत शुक्रवार को नौ टुकडि़यां तैनात की गई थीं। टाइगर डिवीजन से 09 अतिरिक्त टुकडि़यों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को लगाया गया।
विज्ञापन
3 of 7
jammu srinagar attack protest
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा में आतंकवादी हमले में 40 सुरक्षा कर्मियों की शहादत के बाद गत शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने पर कर्फ्यू लगाया गया था। जम्मू चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और अन्य सामाजिक व राजनीतिक संगठनों की ओर से शुक्रवार को बंद का आह्वान किया गया था। इसके तहत पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। पथराव, आगजनी की घटना के बाद स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। इसमें 50 से अधिक वाहनों को फूंक दिया गया था। डीआईजी समेत दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए थे।
4 of 7
jammu protest
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल इंटरनेट सेवा दूसरे दिन भी ठप
जम्मू में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप रखी गई। प्रशासन ने हिंसा भड़कने की आशंका तथा अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती यह कदम उठाया है। हालांकि, बीएसएनएल की ब्राड बैंड सेवा जारी है।
विज्ञापन
5 of 7
jammu srinagar attack protest
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू विवि में परीक्षाएं स्थगित
जम्मू विश्वविद्यालय ने शनिवार को होने वाले सभी तरह की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। इनमें थ्योरी व प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता विनय थुसू ने बताया कि परीक्षा की नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। सभी स्कू ल-कालेज व विश्वविद्यालय भी बंद रहे।
विज्ञापन
6 of 7
jammu srinagar attack protest
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की पूरी नजर
जिला तथा पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। डिवकाम, आईजी, डीआईजी, डीसी तथा एसएसपी की ओर से पूरी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों की ओर से विभिन्न इलाकों का दौरा कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली गई।
आज की एयरफोर्स कामन एडमिशन टेस्ट स्थगित
एयरफोर्स कामन एडमिशन टेस्ट की 17 फरवरी को आयोजित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार यह परीक्षा शहर के चार केंद्रों पर होनी थी। कर्फ्यू के चलते परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया गया। नई तिथि की घोषणा अलग से की जाएगी।