फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन है रुखसाना जिसका पीएम मोदी ने भाषण में किया जिक्र, बहादुरी की मिसाल है इसकी दास्तां

Fri, 09 Aug 2019 01:41 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
रुखसाना कौसर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार शाम देश को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के वीर सपूतों को याद किया। उन्होंने राजोरी की उस वीर बेटी को याद किया जिसने अपने पिता की जान बचाने के लिए आतंकियों से लोहा लिया। 10 साल पहले राजोरी जिले के कल्सी की रहने वाली रुखसाना कौसर के घर पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। जिनका सामना करते हुए रुकसाना ने एक आतंकी को मार गिराया था। इसके लिए उसे कई वीर पुरस्कारों से नवाजा भी गया है।   
विज्ञापन

2 of 5
रुखसाना कौसर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
सीमा से सटे इलाके में रहती हैं रुखसाना 
घाटी के लोगों के प्रति आम विचारधारा को तोड़ने में रुखसाना कौसर ने अहम भूमिका निभाई है। रुखसाना जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के कल्सी की रहने वाली हैं, उन्होंने अपने साहस के दम पर लोगों को अपनी सोच को बदलने के लिए मजबूर किया है। वह अपने माता-पिता राशिदा बेगम, नूर हसन और भाई ऐयाज के साथ शाहदरा शरीफ में रहती हैं। यह इलाका सीमा से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

3 of 5
रुखसाना कौसर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
आतंकियों ने बोल दिया था घर पर धावा 
27 सितंबर 2009 को तीन कथित पाकिस्तानी आतंकियों ने हथियार के साथ रुखसाना के घर में धावा बोल दिया और उनसे खाने की चीजों व रात में सोने के लिए बिस्तर की मांग की। रुखसाना के पिता नूर से आतंकियों की मदद करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी थे, इन लोगों ने नूर मोहम्मद को बंदूक की बट से मारना शुरू कर दिया।

4 of 5
रुखसाना कौसर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
आतंकी पर किया कुल्हाड़ी से हमला 
इस पूरे वाकये को रुखसाना बिस्तर के नीचे छिपकर देख रही थी, लेकिन अपने पिता को पिटता देख रुखसाना एक कुल्हाड़ी लेकर आतंकियों की ओर दौड़ी और उनपर हमला कर दिया, उसने लश्कर के कमांडर के गले पर हमला कर दिया, जिसके बाद उसने कमांडर की एके-47 को छीनकर उसे मौत के घाट उतार दिया। रुखसाना और उसके भाई ने आतंकियों पर एके-47 से हमला करना शुरू कर दिया, जिसके बाद इन आतंकियों को यहां से भागना पड़ा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुखसाना कौसर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
कई पुरस्कार से नवाजा गया है 
इस घटना के बाद रुखसाना और उसका परिवार शाहदरा पुलिस स्टेशन पहुंचा और हथियार को उनके हवाले कर दिया। जिस आतंकी को रुखसाना ने मार गिराया था उसकी पहचान लश्कर के कमांडर अबू ओसामा के तौर पर हुई। अपने इस अदम्य साहस के लिए रुखसाना को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, सरदार पटेल अवॉर्ड, रानी लक्ष्मीबाई वीरात पुरस्कार, आस्था अवॉर्ड से नवाजा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें