फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: गर्मियों में बिजली-पानी की समस्या से निपटने की तैयारी, जलशक्ति और बिजली निगम तैयार करेगा डाटा बैंक

Wed, 03 Feb 2021 07:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज़ डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में गर्मी के मौसम में बिजली-पानी की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां शुरू होने जा रही है। जलशक्ति और बिजली निगम डाटा बैंक तैयार करेगा। इनमें बिजली निगम ट्रांसफार्मर, केबल, कंडक्टर और अन्य सामग्री रखेगा। जलशक्ति विभाग मोटर और पानी से संबंधी अन्य जरूरी उपकरण रिजर्व रखेगा।

विज्ञापन


अकसर गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर लोड बढ़ने से जल जाते हैं। वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर न होने से दूसरी जगहों से व्यवस्था करनी पड़ती है। इसमें बिजली आठ से दस घंटे तक गुल रहती है। कई बार तो 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती है। इस बार डाटा बैंक में रिजर्व ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। जैसे ही जरूरत पड़ेगी तो ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा। इसमें दो से तीन घंटे में समस्या हल हो जाएगी। इसी तरह बिजली के तार और अन्य उपकरण भी जल जाते हैं, जिन्हें डाटा बैंक से तुरंत उपलब्ध करवाया जाएगा।

जलशक्ति विभाग अतिरिक्त मोटरों की व्यवस्था करेगा। लोड बढ़ने पर मोटरें खराब हो जाती हैं। इसके बाद मोटरों की मरम्मत पर ही दोबारा आपूर्ति करवाई जाती थी। इसमें एक से दो दिन तक इलाकों में पानी नहीं पहुंच पाता। इस बार जैसे ही मोटर जलेगी तो तुरंत दूसरी मोटर लगाकर पानी मुहैया करवाया जाएगा।

गर्मियों में लोगों को समस्या नहीं आने दी जाएगी। डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है। इसमें ट्रांसफार्मर समेत अन्य जरूरी बिजली उपकरण रखे जाएंगे। जरूरत पड़ने पर तुरंत समस्या का हल किया जाएगा।- गुरमीत सिंह, मुख्य अभियंता, बिजली निगम

 

गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत के निदान के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है। इससे अतिरिक्त मोटरों के साथ अन्य उपकरण रखे जाएंगे। समस्या का समाधान जल्द किया जा सकेगा। - राजेंद्र खजुरिया, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें