अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
अतिरिक्त सीईओ, एसएएसबी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। एसएसबी के सीईओ अनूप कुमार सोनी, बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वित्तीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी और श्राइन बोर्डके अधिकारी बैठक में शामिल हुए। इस वर्ष अगस्त में अमरनाथ यात्रा को जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाने व दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के कारण अमरनाथ यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था। अब आगामी यात्रा को लेकर अतिरिक्त तैयारी शुरू कर दी गई है, हालांकि यात्रा शुरू होने में अभी छह महीने से ज्यादा का वक्त है।