गुलमर्ग
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि सभी 20 जिलों के डीसी को लोकेशन डायरेक्ट्री बनाने के लिए गूगल फॉर्म का विकल्प दिया गया है। इसमें लोकेशन की कैटगरी भी बताने को कहा गया है जिसमें रिहायशी, व्यावसायिक, औद्योगिक आदि का जिक्र करना होगा। लोकेशन गांव, कस्बा या शहर है, इसकी भी जानकारी होगी। कनेक्टिविटी के साधन हवाई, ट्रेन, रोड या चॉपर में से किससे हो सकता है इसकी भी जानकारी मिलेगी। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से दूरी, नजदीकी हैलीपेड की जानकारी होगी। इसके साथ ही लोकेशन पर आवासीय व्यवस्था कैसी होगी। टू स्टार, थ्री स्टार, फोर स्टार, फाइव स्टार होटल होंगे या फिर अन्य विकल्प होगा। सूत्रों का कहना है कि इस डायरेक्ट्री से एक नजर में अपनी मनपसंद लोकेशन चुन सकते हैं।