भारत प्रशासित कश्मीर में विधानसभा के चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में 49 प्रतिशत मतदान हुआ।
तमाम हिंसक चेतावनियों के बावजूद लोगों ने जोश-ओ-खरोश से वोट डाला। कड़ाके की ठंड के बावजूद पोलिंग बूथ पर खासी भीड़ देखी गई।
सर्दी की वजह से वोटिंग कई जगहों पर देर से शुरू हुई। श्रीनगर के हबक क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर पहला वोट साढ़े आठ बजे डाला गया।
तो दूसरी तरफ मलिकबाग के काठीहाल के एक मतदान केंद्र पर दिन के एक बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा था। ये इलाका पुराने शहर का हिस्सा है जो हब्बाकदल चुनाव क्षेत्र में पड़ता है। यहां से बीजेपी के मोती कौल मैदान में हैं।
विज्ञापन
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
2 of 25
चुनाव में 182 प्रत्याशी और 14.73 लाख मतदाता हैं।
विज्ञापन
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
3 of 25
आतंकी घटनाओं को देखते हुए घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
4 of 25
मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जमीन से लेकर आसमान तक निगहबानी रहेगी।
विज्ञापन
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
5 of 25
सुरक्षा एजेंसियों को घाटी में आतंकियों के घटना को अंजाम देने की लगातार मिल रही इनपुट के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
6 of 25
श्रीनगर-अनंतनाग राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पर गाड़ियों की तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
7 of 25
आतंकवाद ग्रस्त शोपियां जिले में भी कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। वोट डालने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
8 of 25
ज्ञात हो कि घाटी की 16 सीटों में से आठ पर नेकां, छह पर पीडीपी तथा दो पर कांग्रेस का कब्जा है। वोटिंग साइन लगवाते मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
9 of 25
जम्मू संभाग की सांबा सीट पैंथर्स और विजयपुर सीट नेकां के खाते में है। अपना वोट कास्ट करते मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
10 of 25
श्रीनगर जिले के हजरतबल, जद्दीबल, ईदगाह, खनियार, हब्बाकदल, अमीराकदल, सोनवार, बटमालू, अनंतनाग जिले के अनंतनाग, डुरू, कोकरनाग, शांगस, बिजबिहाड़ा, पहलगाम, शोपियां जिले के वाचि व शोपियां और सांबा जिले के सांबा एवं विजयपुर में चुनाव हो रहा है। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, वोटर्स स्मार्ट हैं और उनको पता है कि हमने काम किया है।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
11 of 25
चौथे चरण में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोनवार तथा पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद अनंतनाग सीट से प्रत्याशी हैं। जम्मू संभाग के सांबा में एक पोलिंग बूथ वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर्स।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
12 of 25
इसके साथ ही स्पीकर मुबारक गुल एवं नेकां नेता नासिर असलम वानी, कांग्रेस कोटे से मंत्री पीरजदा मो. सईद एवं गुलाम अहमद मीर भी प्रत्याशी हैं। श्रीनगर के एक पोलिंग बूथ वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर्स।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
13 of 25
भाजपा की डॉ. हिना भट भी अमीरा कदल के चुनावी क्षेत्र से मैदान में हैं।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
14 of 25
हिना और बाकी भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई दिग्गज भाजपा नेताओं ने चुनावी प्रचार चलाया।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
15 of 25
चौथे चरण में 767471 पुरुष और 705559 महिला मतदाता हैं।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
16 of 25
सबसे अधिक बटमालू में 1.20 लाख और सबसे कम खनियार में 51010 मतदाता हैं।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
17 of 25
चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 1890 बूथ बनाए गए हैं।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
18 of 25
श्रीनगर के एक पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे वोटर्स।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
19 of 25
श्रीनगर में कड़ाके के ठंड के बाद भी वोटर्स में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
20 of 25
वोट डाले वालों में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
21 of 25
श्रीनगर के एक पोलिंग बूथ का नजारा।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
22 of 25
आतंकी घटनाओं को देखते हुए सुरक्षाबल पूरी तरह से मुस्तैद हैं।
कश्मीर: चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान
23 of 25
जम्मू संभाग के सांबा में वोट डालने के लिए निकले लोग।
रियासती चुनाव के चौथे चरण में आज 18 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें आतंकवाद प्रभावित घाटी के श्रीनगर, अनंतनाग और शोपियां जिले की 16 तथा बार्डर के सांबा जिले की दो सीटें शामिल हैं।