फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: शुभम की धुंआधार पारी से जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास

विज्ञापन
1 of 11
रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'ए' के मैच में जम्मू-कश्मीर की मुंबई पर ऐतिहासिक जीत के बाद से टीम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, और गुरुवार सुबह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी जम्मू-कश्मीर टीम के खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

PICS: शुभम की धुंआधार पारी से जम्मू-कश्मीर ने रचा इत‌िहास

2 of 11
चुनावी गर्मी के बीच राज्य के युवा क्रिकेटरों ने मुंबई को उसी के मैदान पर पराजित कर साबित कर दिया है कि रियासत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

PICS: शुभम की धुंआधार पारी से जम्मू-कश्मीर ने रचा इत‌िहास

3 of 11
मास्टर ब्लास्टर ने टीम से लगभग एक घंटा बातचीत की। खिलाड़ियों के मुताबिक सचिन तेंदुलकर ने उनसे कहा, आपकी यह जीत काफी बड़ी है, क्योंकि मुंबई को मुंबई में हराना आसान नहीं है, आप लोग जश्न ज़रूर मनाएं, लेकिन अपनी लय भी बरकरार रखें।

PICS: शुभम की धुंआधार पारी से जम्मू-कश्मीर ने रचा इत‌िहास

4 of 11
मुंबई की जीत के साथ ही टीवी चैनलों पर राज्य की जीत का जश्न देखने के लिए लोग टीवी सेटों से चिपके रहे। जेएंडके टीम के कप्तान परवेज रसूल का कहना है कि यह रियासत के लिए गौरव का दिन है।
विज्ञापन

PICS: शुभम की धुंआधार पारी से जम्मू-कश्मीर ने रचा इत‌िहास

5 of 11
वानखेडे़ स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए अनुकूल था, लेकिन राज्य के गेंदबाजों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीत में अहम भूमिका निभाई है। शुभम ने भी टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में बेहतर योगदान दिया है।
विज्ञापन

PICS: शुभम की धुंआधार पारी से जम्मू-कश्मीर ने रचा इत‌िहास

6 of 11
रसूल का कहना है कि मुंबई का पहली बार सामना करने उतरे जेएंडके के खिलाड़ियों में पूरा विश्वास था कि वह जीत को अपनी झोली में डालेंगे। इस जीत में गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में जेएंडके के खिलाड़ियों ने पूरा पसीना बहाया।
विज्ञापन

PICS: शुभम की धुंआधार पारी से जम्मू-कश्मीर ने रचा इत‌िहास

7 of 11
गेंदबाजी में राम दयाल और उमर नजीर ने कमाल दिखाया तो बल्लेबाजी में एक छोर से टिककर शुभम खजूरिया ने टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। शुभम ने रणजी में अपना पहला शतक ठोका है।

PICS: शुभम की धुंआधार पारी से जम्मू-कश्मीर ने रचा इत‌िहास

8 of 11
रणजी में पहली बार शतक और मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिलने पर शुभम खजूरिया के घर बधाई देने वालों का बुधवार देर शाम तक तांता लगा है।

PICS: शुभम की धुंआधार पारी से जम्मू-कश्मीर ने रचा इत‌िहास

9 of 11
शुभम के पिता प्रदीप खजूरिया ने बताया कि शुभम ने अपना यह पांचवां रणजी मुकाबला खेला है।

PICS: शुभम की धुंआधार पारी से जम्मू-कश्मीर ने रचा इत‌िहास

10 of 11
पिछले साल श्रीलंका में अंडर-19 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में भी टीम इंडिया में शुभम शामिल हो चुका है।
विज्ञापन

PICS: शुभम की धुंआधार पारी से जम्मू-कश्मीर ने रचा इत‌िहास

11 of 11
माता वर्षा खजूरिया ने कहा कि यह रियासत के लिए सुनहरा दिन है। परवेज रसूल और शुभम जैसे क्रिकेटरों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साबित किया है कि राज्य में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें