जम्मू के फ्लायं मंडाला के गांव अलोरा में मंगलवार को हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर हत्यारोपी पुलिसकर्मी के ससुराल वालों ने सड़क जाम कर उसे फांसी की सजा देने की मांग की। बता दें कि कांस्टेबल राजिंदर कुमार ने ससुराल जाकर पत्नी सीमा देवी, सास राज कुमारी और सुसर रमेश कुमार की सर्विस राइफल से गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। घर में मौजूद साले पर भी उसने गोली चलाई, लेकिन वह किसी तरह से बच गया। आरोपी ने अपनी सात साल की बेटी को भी गोली मारने की कोशिश की थी।