फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया की इस सबसे लंबी हाइवे टनल का उद्घाटन करेंगे पीएम, देखें 10 तस्वीरें

Mon, 06 Mar 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
एशिया की अत्याधुनिक और देश की सबसे बड़ी चिनैनी-नाशरी रोड टनल का प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। इस आशय की जानकारी पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी है।
विज्ञापन

2 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
उधमपुर में रेडियो स्टेशन का शिलान्यास और पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे सिंह ने कहा वाहनों की आवाजाही के लिए टनल तैयार है। 15 मार्च के बाद तारीख तय होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

3 of 10
JITENDRA SINGH - फोटो : file photo
 दोनों कार्यक्रमों के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, टनल के अंतिम निरीक्षण के लिए पिछले दिनों नेशनल हाईवे अथारिटी के चेयरमैन युद्धवीर सिंह मलिक पहुंचे थे। वे अंतिम रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिनैनी-नाशरी टनल के उद्घाटन को लेकर दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी।

4 of 10
narendra modi - फोटो : FILE PHOTO
चुनावी व्यस्तता के कारण तुरंत इसका उद्घाटन संभव नहीं है, लेकिन राजमार्ग एवं पथ परिवहन मंत्रालय ने 15 मार्च के बाद टनल के उद्घाटन के लिए तारीख मांगी है। प्रधानमंत्री के पास जब भी समय होगा, उसी के अनुरूप कार्यक्रम तय कर चिनैनी-नाशरी टनल का लोकार्पण  कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
जानकारी के मुताबिक टनल के अंदर अलग किस्म का साउंड, लाइंटिंग, वेंटीलेशन सिस्टम है। 
 
विज्ञापन

6 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
इसके अलावा पार्किंग, बीच में पेट्रोल पंप, वाहन खराब हो जाए तो मरम्मत की व्यवस्था और बीमार पड़ जाए तो उपचार की व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन

7 of 10
nashari tunnel - फोटो : Amar Ujala
जब यह टनल वाहनों के लिए खुल जाएगी तो इससे पर्यटन को भी बहुत ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।

8 of 10
Jammu Srinagar Highway - फोटो : file photo
 इस टनल के बन जाने से जम्मू श्रीनगर हाईवे पर दूरी 31 किलोमीटर कम हो जाएगी। जिससे कम समय में वाहन जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू पहुंच सकेंगे। 

9 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
वाहन जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू पहुंच सकेंगे। अनुमान के मुताबिक इस टनल के जरिए डेढ़ घंटे का सफर 10 मिनट में पूरा होगा। चिनैनी-नाशरी टनल पर यातायात खुलने के बाद सालाना करीब 100 करोड़ रुपये के पेट्रोल व डीजल की बचत होगी।
विज्ञापन

10 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
टनल के अंदर हर तीन सौ मीटर पर क्रासिंग है, जिसका रास्ता छोटे टनल में होगा। चिनैनी नाशरी में एक बड़ी टनल है और एक छोटी टनल है। छोटी टनल आपात स्थिति में काम आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें