फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Ladakh: पीएम के अचानक लद्दाख दौरे की कहीं ये तो नहीं वजह, जहां सांस लेना मुश्किल वहां बैठ सेना से की बात, तस्वीरें

Fri, 03 Jul 2020 11:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
PM Modi in Ladakh - फोटो : भारतीय सेना
भारत-चीन तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंचे। साथ में सीडीएस विपिन रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का काफिला भी है। पीएम मोदी ने सीमा पर अग्रिम मोर्चे नीमू का जायजा लिया। वह अचानक ही आज सुबह लेह पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने जवानों से उनसे बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। 


 
विज्ञापन

2 of 5
PM Modi in Ladakh - फोटो : भारतीय सेना
यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने थलसेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। नीमू करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है जो सबसे कठिन परिस्थिति वाली जगह मानी जाती है। ये जगह जांस्कर रेंज से घिरी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Modi in Ladakh - फोटो : भारतीय सेना
 बता दें किरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लद्दाख दौरा गुरुवार को स्थगित हो गया था। सिंह शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के साथ लद्दाख जाने वाले थे। लद्दाख में रक्षा मंत्री को चीनी सेना के साथ सीमा पर गतिरोध के मद्देनजर भारत की सैन्य तैयारियों का जायजा लेना था। अब उनके कार्यक्रम को दोबारा तैयार किया जा रहा है।
 

4 of 5
PM Modi in Ladakh - फोटो : भारतीय सेना
अगर रक्षा मंत्री शुक्रवार को लद्दाख जाते तो भारत-चीन की सेनाओं के बीच गतिरोध के दौरान उनका पहला लद्दाख दौरा होता। उनके साथ थलसेनाध्यक्ष नरवणे भी जाने वाले थे। बता दें कि नरवणे कुछ दिन पहले ही लद्दाख दौरे से लौटे हैं। माना जा रहा था कि राजनाथ सिंह के दौरे का मकसद सैनिकों का मनोबल बढ़ाना था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Modi in Ladakh - फोटो : भारतीय सेना
इससे पहले सेना प्रमुख ने 23 और 24 जून को लद्दाख का दौरा किया था। जनरल नरवणे ने जवानों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली आकर रक्षा मंत्री को हालात की जानकारी दी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री देश के जवानों का मनोबल बढ़ाने व वर्तमान स्थिति का जायजा लेने लद्दाख पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ेंः 24 साल की उम्र में इस जवान ने पाक को किया था पस्त, जेब में रखी गीता से हुई थी पार्थिव शरीर की पहचान

यह भी पढ़ेंः लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक ऐसे मुश्किल हालात में काम करती है सेना, तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें