जनसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए लोग सुबह ही जनसभा स्थल पल्ली पंचायत में जुटना शुरू हो गए थे। इस दौरान सभा स्थल के बाहर लंबी कतार देखी गई। कई वाहन तो कई पैदल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि सवा लाख से अधिक लोग जनसभा में पहुंचे।
अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में पहली बार जनसभा किया। इस दौरान पीएम केंद्र शासित प्रदेश को करीब 20 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की कोशिश यही है कि गांव के विकास से जुड़े हर प्रोजेक्ट को प्लान करने, उसके अमल में पंचायत की भूमिका ज्यादा हो। इससे राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि में पंचायत अहम कड़ी बनकर उभरेगी। धरती मां को कैमिकल से मुक्त करना ही होगा।
विज्ञापन
2 of 8
PM Modi in Jammu
- फोटो : ANI
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिला सांबा की पल्ली पंचयात में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने पीएम मोदी को विश्व प्रसिद्ध बसहोली पेंटिग भेंट की।
विज्ञापन
3 of 8
Pm Rally in Palli Panchayat
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनने के लिए प्रदेशभर से पंच, सरपंच, बीडीसी, डीडीसी के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। लोगों ने गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का जम्मू में स्वागत किया।
4 of 8
Palli Panchayat
- फोटो : संजय कुमार
जनसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए लोग सुबह ही जनसभा स्थल पल्ली पंचायत में जुटना शुरू हो गए थे। इस दौरान सभा स्थल के बाहर लंबी कतार देखी गई। कई वाहन तो कई पैदल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि सवा लाख से अधिक लोग जनसभा में पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 8
Pm Modi Jammu Visit
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जम्मू हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
6 of 8
Pm Modi at Jammu Palli
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने पल्ली में 500 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने काजीगुंड-बनिहाल टनल (8.45 किलोमीटर) का उद्घाटन किया। इसकी लागत 2027 करोड़ रुपये है। जम्मू-कश्मीर में 108 जन औषधि केंद्रों का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखी। इसकी अनुमानित लागत 6781 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पीएम मोदी ने रतले जल विद्युत परियोजना (850 मेगावाट) का उद्घाटन किया। इसकी अनुमानित लागत 5281 करोड़ रुपये है। पीएम मोदी ने क्वार जल विद्युत परियोजना (540 मेगावाट) का शिलान्यास किया। इसकी अनुमानित लागत 4526 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
7 of 8
PM Modi Jammu Visit
- फोटो : सोशल मीडिया
शूरवीरें दी धरती जम्मू च दे पैने-परायें गी मेरा नमस्कार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने डोगरी में जम्मू के लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा, 'शूरवीरें दी धरती जम्मू च दे पैने-परायें गी मेरा नमस्कार'। उन्होंने कहा कि वीरों की धरती जम्मू के बहनों और भाईयों को मेरा नमस्कार है। पीएम मोदी ने कहा कि दशकों के बाद जम्मू कश्मीर की धरती पर देश के लोगों ने ऐसा जनसैलाब देखा है। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 20 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्योंं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। जो जम्मू कश्मीर जैसे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी राशि है। पीएम मोदी ने कहा कि देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का संकल्प लिया है, उस दिशा में जम्मू कश्मीर ने आज बड़ी पहल की है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह कि प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के पहले दिन से जम्मू कश्मीर को प्राथिमकता पर रखा है। जम्मू कश्मीर में पहली बार 70 सालों के बाद पंचायत परिषद का गठन हुआ है। प्रदेश में कई बड़े प्रोजक्ट शुरू हुए हैं।