कश्मीर घाटी हर मौसम में अलग नज़ारे के लिए मशहूर है। सर्दी में यहां विशेष व्यंजन लोगों को आकर्षित करता है, वह है हरिसा। हरिसा न केवल स्वादिष्ट व्यंजन है बल्कि सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करना इंसान के शरीर के लिए अलग ही महत्व रखता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : BASIT ZARGAR
सर्दियों में होने वाली बीमारियों के अलावा कई अन्य रोगों की एकमात्र दवा हरिसा है। घाटी में हड्डियां जमा देने वाली ठंड से बचने और शारीरिक फुर्ती वापिस लाने के लिए कश्मीर में लोगों की पहली पसंद होता है हरिसा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : BASIT ZARGAR
रिवायती हरिसे की दुकानें श्रीनगर के पुराने शहर के नवाकदल, राजौरी कदल, सराफ कदल, गोजवारा, आदि इलाकों में होती थी, लेकिन अब इसकी बढ़ती डिमांड को देख श्रीनगर समेत घाटी में हर जगह इसकी दुकानें खुल चुकी हैं।
4 of 5
- फोटो : BASIT ZARGAR
श्रीनगर में माईसुमा इलाके में हरिसा बनाने वाले मोह मद इसाक के अनुसार इस हरिसा को बनाने के लिए ख़ास महारत हासिल होनी चाहिए। यह बनाना हर किसी के बस की बात नहीं, क्योंकि इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए साही मीट का चयन और अच्छे मसलों का चयन एक कला है।