फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: कश्मीर में सेना पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला

Mon, 19 Sep 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
uri - फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार आतंकियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया। रविवार सुबह बारामुला जिले में एलओसी से लगते उड़ी सेक्टर में स्थित आर्मी हेडक्वार्टर पर चार आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में 17 जवान शहीद हो गए जबकि हमले में शामिल सभी चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। ये हमला कश्मीर घाटी में सेना पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी है।
विज्ञापन

अभी भी सर्च आपरेशन जारी

2 of 6
uri - फोटो : PTI
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े 5 बजे चार आतंकियों के दल ने सेना के हेडक्वार्टर पर अचानक से हमला बोल दिया और परिसर में घुस गए। इस दौरान सेना के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को घेर लिया।
विज्ञापन

मोर्चा संभालते हुए आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया

3 of 6
uri - फोटो : PTI
सेना के आला अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुठभेड़ स्थल पर पैरा कमांडोज को भेजने का निर्णय लिया। इसी बीच सेना के हेलीकाप्टर से पैरा कमांडोज को एयरड्राप किया गया।

राजनाथ सिंह ने अपनी विदेश यात्रा रद्द करते हुए नई दिल्ली में अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय आपात बैठक बुलाई

4 of 6
uri - फोटो : PTI
आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हेडक्वार्टर की एक इमारत में आग लग गई, हालांकि जवानों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया। कुछ ही देर बाद पैरा कमांडोज ने हमले में शामिल चारों आतंकियों को ढेर कर दिया।
विज्ञापन

पुंछ में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया

5 of 6
uri - फोटो : PTI
सैन्य हेडक्वार्टर और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी कैंप पर आतंकी हमले की खुफिया इनपुट मिले थे

6 of 6
तस्वीरें: उरी में आतंकी हमला - फोटो : ANI
हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी हाल ही में घुसपैठ करके भारतीय सीमा में दाखिल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर गृहमंत्री राजनाथ ने हमले के चलते अपनी रूस और अमेरिका की यात्रा को रद्द कर दिया। गृहमंत्री ने अपने आवास पर सेना और खुफिया विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें